11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिलायंस जियो ने पूरे किए 2 साल, आईये जानते है क्या रहा खास

टेलिकॉम सेक्टर को हिला कर रख देने वाली मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो को दो साल पूरे हो चूके हैं।

2 min read
Google source verification
jio

नई दिल्ली। टेलिकॉम सेक्टर को हिला कर रख देने वाली मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो को दो साल पूरे हो चूके हैं। रिलायंस जियो ने ना सिर्फ टेलिकॉम सेक्टर में अपनी एक अलग पहचान बनाई बल्कि अपने इंटरनेट के जरिए हर भारतीय तक अपनी पहुंच बनाई। जियो ने लोगों को कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स देकर इंटरनेट से जोड़ा। शायद यही कारण है की आज जियो टेलिकॉम सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक हैं। रिलायंस जियो को दो साल पूरे होने पर आईये जानते है रिलायंस जियो ने मार्केट में कैसे अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

relince

फ्री वॉयस कॉलिंग भारत के लिए सपने जैसा था। लेकिन जियो ने इसे सच कर दिखाया। जियो ने टैरिफ प्लान्स के जरिए यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा प्रदान की।

mukesh ambani

जियो की एंट्री के बाद से भारत में डाटा खपत प्रति महीने 20 करोड़ जीबी से बढ़कर 370 करोड़ जीबी हो गई। इसमें से जियो यूजर्स अकेले ही 240 करोड़ जीबी डाटा प्रति महीने इस्तेमाल करते हैं। डाटा खपत के मामले में जियो के आने के बाद भारत पहले नंबर पर आ गया।

ambani

बता दे की किसी भी टेक्नोलॉजी कंपनी के मुकाबले जियो ने सबसे तेज सब्सक्राइबर्स को जोड़ने का रिकॉर्ड कायम किया है। जियो ने 170 दिनों में प्रति सेकेंड 7 यूजर्स की दर से 100 मिलियन यानी 10 करोड़ यूजर्स को अपने साथ जोड़ा है।

टेलिकॉम कंपनी

किसी अन्य टेलिकॉम कंपनी के मुकाबले जियो की भारत में सबसे ज्यादा LTE कवरेज है। जियो जल्द ही 99 फीसद भारतीय जनसंख्या को कवर कर लेगा।

जियो

जियो के मुकाबले भारत ने पिछले 25 वर्षों में 2जी कवरेज की तुलना में 4जी कवरेज का विस्तार किया है।