मुकेश अंबानी ने 'न्यू कॉमर्स' इनीशिएटिव के जरिए रिलायंस रिटेल को अगले पांच साल में दुनिया की टॉप 20 रिटेलर में बनाने का लक्ष्य रखा है। रिलायंस रिटेल के बिजनेस को रफ्तार देने में भारतीय किराना स्टोर्स गेमचेंजर साबित होंगे। रिलायंस डिजिटल भारत में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलिंग में लीडर है। अंबानी ने अपनी हर एक सहायक कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रिलायंस रिटेल फोन, लैपटॉप, रेफ्रिजरेटर्स, टीवी और एसी समेत अन्य दूसरे प्रोडक्ट देशभर में बेचती है। उन्होंने इसी दौरान कहा कि पिछले साल हमने प्रत्येक 24 सेकंड में एक टीवी और प्रत्येक 2 सेकंड में एक फोन बेचा।