सिलवासा में शुरू हुआ प्रोडक्शन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आलोक इंडस्ट्रीज के गुजरात स्थित सिलवासा कारखाने में कोविड-19 संकट के बीच चिकित्सकों, नर्सों, अस्पताल कर्मियों और अन्य लोगों की जरुरत को पूरा करने के लिए पीपीई किट का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। आलोक इंडस्ट्रीज के कारखाने में रोजाना एक लाख पीपीई किट का प्रोडक्शन हो रहा है।