प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेक्रेड गेम्स के इस दूसरे सीजन के लिए कुल कास्ट की संख्या करीब 3,500 लोगों की है। इस शो को दिल्ली, मुंबई, नाइरोबी, केप टाउन और जोहनसबर्ग के 112 लोकेशन पर 110 दिनों तक शूट किया गया। यह सीजन कुल 400 मिनट का है। नेटफ्लिक्स ने दावा किया है इस शो के पोस्ट प्रोडक्शन की जिम्मेदारी उसने खुद ली थी, ताकि शो के क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जा सके। हालांकि, यह शो तो 15 अगस्त को रिलीज होगा, लेकिन आपके पास वन प्लस का स्मार्टफोन है तो इसे आप 14 अगस्त यानी आज से भी देख सकते हैं।