
सैमसंग ने बीमार कर्मचारियों से मांगी माफी, पीड़ितों को मिलेगा लाखों का मुआवजा
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन और चिप बनाने वाली कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और कर्मचारियों के बीच चल रहा सालों पुराना विवाद अब खत्म हो गया है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के को-प्रेजिडेंट किम कि-नम ने उन कर्मचारियों से माफी मांग ली है जिन्हें सैमसंग की सेमीकंडक्टर फैक्ट्रियों में काम करते वक्त कैंसर हो गया था।
हालांकि कई पीड़ितों ने सैमसंग की माफी को नाकाफी बताया है। कुछ पीड़ितों के परिवार वालों का कहना है कि ये माफी उनको मंजूर नहीं है। सैमसंग ने हर पीड़ित कर्मचारी के लिए करीब 95 लाख रुपये मुआवजा देने का फैसला भी किया है।
सैमसंग के को-प्रेजिडेंट का बयान
कंपनी के को-प्रेजिडेंट किम कि-नम ने कहा कि, 'हम उन कर्मचारियों और उनके परिजनों से माफी मांगते हैं, जिन्हें कैंसर हुआ था। हम अपनी सेमीकंडक्टर और एलसीडी फैक्ट्रियों में स्वास्थ्य के जोखिम को उचित ढंग से संभालने में नाकाम रहे।'
क्या है पूरा मामला ?
यह विवाद तब सामने आया जब सोल के दक्षिण में स्थित सुवोन में सैमसंग की सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले फैक्ट्रियों के कर्मचारियों और उनके परिवार ने आरोप लगाया कि काम करने के दौरान उन्हें कई तरह के कैंसर हो गए, जिससे कई की मौत हो गई। बता दें ये मामला पहली बार 2007 में सामने आया।
बीमार कर्मचारियों के पक्ष में कई समूहों ने अभियान चलाए और सैमसंग के खिलाफ लंबी लड़ाई भी लड़ी। इन समूहों के मुताबिक, सैमसंग की फैक्ट्रियों में काम करने वाले करीब 240 लोग काम करने की परिस्थितियों की वजह से बीमार हो गए थो और इनमें से करीब 80 लोगों की जान भी चली गई।
Published on:
23 Nov 2018 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
