10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैंसर जागरूकता फैलाएंगे टाटा नेक्सन-आईपीएल टीमें

IPL की आठों टीमों के कप्तानों ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में एक टाटा नेक्सन कार पर हस्ताक्षर किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 7 Apr 2018, 7:35 PM IST

Tata Nexon

टाटा नेक्सन आईपीएल के इस 11वें सीजन का आधिकारिक साझेदार है। आईपीएल की शुरूआत होने से पहले इसकी आठों टीम के कप्तानों ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में एक टाटा नेक्सन कार पर हस्ताक्षर किए। कंपनी इस कार को नीलाम करेगी और उससे मिलने वाली राशि टाटा कैंसर केयर ट्रस्ट को देगी जो देश के कैंसर के प्रति जागरूकता लाने का काम रहा है।

Tata Nexon

कंपनी ने कहा कि हाल में देश में कैंसर के मामलों में आई तेजी के मद्देजनर यह आवश्यक हो गया है कि लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाई जाए ताकि वे नियमित जांच कराएं। कैंसर को जानलेवा होने से पहले की उसका उपचार हो सके। देर से जांच की जोखिमों को देखते हुए टाटा ट्रस्ट कैंसर की समय पर पहचान के लिए अभियान चला रहा है।

Tata Nexon

लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के टाटा ट्रस्ट के अभियान के गति देने के लिए टाटा नेक्सन और आईपीएल की साझेदारी का उपयोग किया जा रहा है और आईपीएल की आठों टीम के कप्तानों के हस्ताक्षरित कार की नीलामी से मिलने वाली राशि का कैंसर पर शोध में व्यय किया जाएगा।