बताते चलें कि ये कैमरे बेहद ही एडवांस कैमरे हैं। आमतौर पर इन कैमरों का इस्तेमाल केवल प्रोफेशनल्स ही करते हैं। ये कैमरे सोनी, कैनन और फूजीफिल्म जैसी कंपनियां बनाती हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपयों में होती हैं। इसलिए, आमतौर पर अधिकतर बायर्स इस तरह के कैमरे के बारे में तलाश भी नहीं करते हैं। हालांकि, इस बीच कंपनी की एक गलती की वजह से प्रोफेशनल्स के लिए यह शानदार मौका साबित हुआ, जिन्हें यह लाखों का कैमरा महज कुछ हजार रुपये में ही मिल गया।