अमेजन कर रहा इन कंपनियों को खरीदने की तैयारी
अमेजन ग्रोसरी के बाजार में पैर जमाने के लिए कई बड़ी-बड़ी से बातचीत कर रही है, जिसमें वो निवेश करने के इच्छुक है। इतना ही नहीं हाल ही में आई खबरों के मुताबिक अमेजन ने आदित्य बिड़ला रिटेल लिमिटेड की सुपरमार्केट चेन 'मोर' को खरीदने की पूरी तैयारी कर ली हैं। यह डील 4200 से 4500 करोड़ रुपए के बीच हो सकती है। अब अमेजन बिग बाजार और स्पेंसर्स रिटेल को भी खरीदने की तैयारी कर रहा हैं। अगर ऐसा होता है तो अमेजन की देश भर के 1700 स्टोर्स में हिस्सेदारी हो जाएगी। स्पेंसर्स के पूर्वी भारत, दिल्ली एनसीआर और दक्षिण भारत में स्टोर्स हैं। वहीं आदित्य बिड़ला के रिटेल स्टोर दक्षिण, उत्तर और पश्चिमी भारत में स्थित हैं। तो वहीं बिग बाजार के सितंबर के अंत तक देश के प्रत्येक राज्य में स्टोर हो जाएंगे।