31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब नहीं है आॅफिस जाने की जरूरत, घर बैठे एेसे करें कमार्इ

आजकल कर्इ एेसी कंपनियां है जो आपको घर बैठे काम करने को मौक देती है।

3 min read
Google source verification
work From Home

नर्इ दिल्ली। आजकल के युवआें को आॅफिस के बजाय घर बैठ के काम करना ज्यादा पसंद आ रहा है। पिछले कुछ सालों में देखा जाए तो लोगों में घर बेठकर काम करना बेहतर लगता है। यदि आप भी एेसा चाहते हैं तो हम आपको एेसे ही कुछ कामों के बारें में बता रहे हैं जिससे आप घर बैठे अच्छी कमार्इ कर सकते हैं। दरअसल आजकल कर्इ एेसी कंपनियां है जो आपको घर बैठे काम करने को मौक देती है। आगे की स्लाइड में जानिए इनके बारें में।

work From Home

इंफोसिस, आर्इबीएम जैसी कर्इ बड़ी कंपनियां आपको घर बैठे पैसे कमाने का मौक देती है। यहीं नहीं कर्इ दूसरे एेसे विकल्प भी माैजूद है जो आपके घर बैठकर काम करने के शौक पूरा कर सकती हैं। जरूरत है तो बस आपको इन कंपनियों में अप्लार्इ करने का। आगे जानिए कहां आैर कैसे कर सकते हैं इन कंपनियाें में अप्लार्इ।

work From Home

यदि आप इंफोसिस या आर्इबीएम जैसी मल्टीनैशनल कंपनियों में काम करना चाहते हैं तो आपके पास बेहतर मौका उपलब्ध है। अाप एप्पल आैर आॅनलाइन रिटेलर कंपनियों में भी काम कर सकते हैं। इनमें काम करने के लिए आपको बस इन कंपनियों के पेरोल पर होना जरूरी हैं।

work From Home

अमेजाॅन आैर फ्लिपकार्ट जैसे र्इ-काॅमर्स पर खरीदारी के अलावा अाप इनके लिए काम भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको पास बस एक कंप्यूटर आैर इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी। दरअसल ये र्इ-काॅमर्स कंपनियाें के एफिलिएट मार्केटिंग प्रो्राम का हिस्सा लेकर घर बैठे कमार्इ कर सकते हैं।

work From Home

हालांकि अमेजन या फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों के साथ काम करने के लिए आपको पास अपनी वेबसाइट, ब्लाॅग या फिर कोर्इ अन्य कंटेंट साइट होनी चाहिए। यदि आप इन शर्त को पूरा करते हैं तो आपके पास हजारों रुपए प्रति माह कमाने का मौका हैं। बस आपको इन कंपनियों के एफिलिएट मार्केटिंग पोर्टल पर पहुंचना है आैर अप्लार्इ करना है।

work From Home

दरअसल एफिलिएट मार्केटिंग एक एेसा तरीका है जिसमें कंपनियां आपके वेबसाइट आैर अपने उत्पादों का विज्ञापन दिखाती हैं। यदि आपके वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापन पर कोर्इ क्लिक करता है, कंपनी के वेबसाइट पर पहुंचता है आैर कुछ खरीदारी करता है तो उस खरीदारी से होने वाली कमार्इ का कुछ हिस्सा आपको मिलता हैं।