नई दिल्ली: COVID-19 महामारी के कारण दुनियाभर में ट्रैवेल पर बैन लगा है । लगभग 96 फीसदी टूरिज्म डेस्टिनेशन बैन किये जा चुके है। जिसकी वजह से ट्रैवेल इंडस्ट्री का बुरा हाल है। विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) का कहना है कि इसकी वजह से इस उद्योगधंधे में करोड़ों नौकरियां जा सकती हैं। wto का कहना है कि कोरोना ने जिस तरह से ट्रैवेल इंडस्ट्री को प्रभावित किया है ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।