21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर क्यों टोयोटा ने वापस मंगाई ढाई हजार से ज्यादा कारें ? जानने के लिए पढ़ें ये रिर्पोट

देश की सबसे बड़ी कार विक्रेता में से एक टोयोटा के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गर्इ है। टोयोटा ने अपनी इनोवा क्रिस्टा आॅर फाॅर्च्यूनर की कुल 2628 करों को वापस मंगाया है। कंपनी ने इन कारों काे तकनीकी खराबी की अशंका के बीच ये फैसला लिया है।

2 min read
Google source verification
cars

आखिर क्यों टोयोटा ने वापस मंगाई ढाई हजार से ज्यादा कारें ?जानने के लिए पढ़े ये रिर्पोट

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विक्रेता में से एक टोयोटा के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गर्इ है। टोयोटा ने अपनी इनोवा क्रिस्टा आॅर फाॅर्च्यूनर की कुल 2628 करों को वापस मंगाया है। कंपनी ने इन कारों काे तकनीकी खराबी की अशंका के बीच ये फैसला लिया है। आपको बता दें कि टाेयोटा भारत में 8.75 लाख रुपये से लेकर 26.69 लाख रुपये तक की कारों की बिक्री करती है।

क्या है खराबी ?

टोयोटा का ने 2628 कारों को वापस मांग को लेकर कहा है इन वाहनों के खराब फ्यूल होज राउटिंग में खराबी होनी की आशंका के कारण वापस लाया गया हैं। कंपनी ने कहा है कि इन वाहनों के फ्यूल होज राउटिंग की जांच की जाएगी और यदि उसमें खराबी होगी तो उसे बदला जाएगा। अगर खराबी निकली तो इसे रिप्लेस कर सुधारा जाएगा। किसी भी सुधार के लिए टोयोटा ग्राहकों से अतिरिक्त पैसे नहीं लेगी। यह वारंटी के तहत ही होगा।


पहले भी आ चुकी है तकनीकी खराबी

ऐसा पहला बार नहीं हुआ जब टोयोटा ने कारों को वापस मांगाया हो। इससे पहले भी टोयोट ने अपनी कारों को वापस मंगाया हैं। मई 2016 में और2018 अप्रैल-जनवरी के बीच में कारों को वापस मंगाया गया था। इन वाहनों को वायर हार्नेस की मरम्मत के लिए वापस मंगाया गया था। तब भी टोयोटा ने यहीं कहा था की हमारे लिए ग्राहकों सुरक्षा पहले है। अब भी टोयोटा का यहीं कहना है।


लाखों में है दोनों कारों की कीमत

बता दें की टोयोटा के इनोवा क्रिस्टा को 2मई 2016 में लॉन्च किया था। इसकी कीमत13.84 लाख रुपए हैं। तो वहीं इसकी दूसरी कार टोयोटा फॉर्च्यूनर भी 2016 में लॉन्च की गई थी। बात अगर इसकी कीमतों की जाए तो इसकी किमत 29.69लाख रुपए हैं। अगर ऐसे में दोनो कारों में खराबी आती है तो ग्राहक का कितना नुकसान होगा इसका अंजादा लगाना मुश्किल नहीं हैं।