नई दिल्ली।कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में बड़े-बड़े ग्रुप और उद्योगपति सामने आ रहे हैं। टाटा, बिड़ला, रिलायंस और बाकी ग्रुप्स ने भी 100 करोड़ रुपए से लेकर 1500 करोड़ रुपए तक का ऐलान कर दिया है। वहीं इस कड़ी में रियल एस्टेट सेक्टर के दो बड़े नाम भी सामने आए हैं। जिन्होंने नोएडा के अंदर 500 क्वारंटाइन बेड देने की घोषणा की है। इस बात की सूचना के लिए नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल ( नैरेडको ) ने प्रशासन को पत्र भी लिख दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर में लगातार कोविड-19 के केसों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है।