कोची में खुला कैशियर फ्री स्टोर
कोची में खुला 'वाटासेल' आउटलेट पूरी तरह ऑटोमेटेड है और कैशियर फ्री है। यह अमेरिका के 'ऐमजॉन गो' से प्रेरित है, जहां ग्राहक सामान लेकर स्टोर से बाहर चले जाते हैं और पेमेंट ई-वॉलेट से अपने आप हो जाता है। 500 स्क्वेयर फीट में बना यह स्टोर इसी सप्ताह खुला है। यह पूरी तरह आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, कैमरा टेक्नॉलजी और सेंसर पर आधारित है।