इन दिनों, लोगों के मन में कोरोना की दहशत घर कर चुकी है। जिसके चलते लोग खाना आर्डर ( food order ) करने से बच रहे हैं, लोगों के मन में उठ रहे 'क्या फ़ूड डिलीवरी इस दौरान सुरक्षित है?' जैसे सवालों को ध्यान में रखते हुए, इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ मिथकों पर ब्रेक लगा रहे हैं और आपको बता रहे हैं कि खाना ऑर्डर करना और उसकी डिलीवरी घर पर पाना सुरक्षित है और कैसे। जिससे आप सेल्फ-आइसोलेशन के इस समय में अपने फेवरेट खाने को ऑर्डर करने का मौका न गंवा दें।
नो-कॉन्टैक्ट डिलीवरी ( no contact delivery ) है सबसे सेफ ऑप्शन !
फ़ूड डिलीवरी करते हुए नो-कॉन्टैक्ट डिलीवरी का ऑप्शन चुनें, जिससे आपके और खाना देने वाले के बीचे किसी तरह का सम्पर्क न हो। अगर ट्रांज़ैक्शन कैश के ज़रिए हो, तो रुपए ऐसी जगह रख दें, जहां से फ़ूड डिलीवरी करने आया व्यक्ति उसे आसानी से ले सके।