3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Xiaomi को भरोसा, भारत में आर्थिक मंदी के बाद स्मार्टफोन्स की बिक्री में नहीं आयेगी सुस्ती

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 2019 की दूसरी तिमाही में अब तक की सर्वाधिक बिक्री दर्ज की गई। पहली छमाही में स्मार्टफोन बाजार की रफ्तार में 8-9 फीसदी की बढ़त।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 22 Aug 2019, 8:43 AM IST

xiaomi.jpg

नई दिल्ली। देश में आर्थिक मंदी कई उद्योगों को बुरी तरह अपनी चपेट में ले रहा है, लेकिन शाओमी इंडिया ने बुधवार को कहा कि स्मार्टफोन्स की बिक्री प्रभावित नहीं होगी। कंपनी ने कहा कि आने वाले दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) के मुताबिक, भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 2019 की दूसरी तिमाही में अब तक की सर्वाधिक बिक्री दर्ज की गई।

यह बिक्री कुल 3.69 करोड़ स्मार्टफोन्स की रही। यह साल-दर-साल आधार पर 9.9 फीसदी और तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 14.8 फीसदी की बढ़ोतरी है।

यह भी पढ़ें - किसानों के लिए मोदी सरकार ने खोले खजाने, अब से प्रति हेक्टेयर मिलेंगे 50 हजार रुपये

बीते छह माह में 8-9 फीसदी बढ़ी रफ्तार

शाओमी इंडिया के कैटेगरीज और ऑनलाइन बिक्री के प्रमुख रघु रेड्डी ने यहां को बताया, "हमें व्यापक मंदी की खबरें लगातार सुनाई दे रही हैं। इस पर हमारा दृष्टिकोण यह है कि बाजार किस दिशा में जा रहा है। यह समझने के लिए हम थर्ड पार्टी एजेसिंयों पर भरोसा करते हैं।"

उन्होंने कहा, "हमने साल की पहली छमाही में स्मार्टफोन बाजार को 8-9 फीसदी की रफ्तार से बढ़ते देखा है और इन आंकड़ों के आधार पर हम उम्मीद करते हैं कि आगे भी वृद्धि दर जारी रहेगी। खासतौर से त्योहारी सीजन में और भी ज्यादा बिक्री बढ़ेगी।"

यह भी पढ़ें -आधार की मदद से सरकार को अनाज बेचेंगे किसान, 10 करोड़ किसानों को मिलेगा फायदा

भारत में बढ़ी है शाओमी स्मार्टफोन्स की बिक्री की रफ्तार

आईडीसी के मुताबिक, साल की दूसरी तिमाही में शाओमी की बिक्री में साल-दर-साल आधार पर 4.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चीनी स्मार्टफोन निर्माता श्याओमी 28.3 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है। दूसरे नंबर पर 25.3 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ सैमसंग दूसरे नंबर पर है।

रेड्डी ने कहा, "लोग स्मार्टफोन के बिना जिदा नहीं रह सकते। अगर वर्तमान स्मार्टफोन खराब हो जाता है, लोग नया स्मार्टफोन खरीदे बिना नहीं रह सकते। मेरा मानना है कि मंदी से प्रभावित होने वाला यह आखिरी क्षेत्र होगा।" रेड्डी ने कहा कि न सिर्फ स्मार्टफोन, बल्कि शाओमी के टीवी की भी अच्छी बिक्री हो रही है।