4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2022 : 2 खिलाड़ी जिनकी सैलरी तो राजाभोज जैसी, लेकिन प्रदर्शन गंगू तेली जैसा

आईपीएल 2022 का लगभग एक तिहाई टूर्नामेंट पूरा हो चुका है और गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं जहां मेगा ऑक्शन 2022 में टीमों ने भारी-भरकम देकर कुछ खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा, लेकिन वह वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसे उनसे उम्मीद की जा रही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 14 May 2022, 2:16 PM IST

shahrukh_khan.jpg

IPL 2022 : 2 खिलाड़ी जिनकी सैलरी तो राजाभोज जैसी, लेकिन प्रदर्शन गंगू तेली जैसा

IPL 2022 : आईपीएल 2022 कुछ खिलाड़ियों के लिए बहुत ही शानदार रहा तो, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी थे जिन्हें टीमों ने भारी भरकम रकम देकर अपने साथ शामिल किया। लेकिन वह अपने नाम के अकॉर्डिंग प्रदर्शन नहीं कर पाए। वहीं कुछ खिलाड़ी इस सीजन उभर कर आए जिन्हें टीमों ने बेस प्राइस में खरीदा लेकिन अपने प्रदर्शन से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। जैसे मोहसिन खान, सिमरजीत सिंह, तिलक वर्मा आदि।

वही इस सीजन की शुरुआत से पहले सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने बड़ी कीमत पर कई खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया लेकिन उनमें से कुछ खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 2 बड़े खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो मेगा नीलामी में तो बड़ी रकम में बिके थे लेकिन वो अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।

1) शार्दुल ठाकुर-

भारतीय टीम के लिए खेल दिखा चुके और लॉर्ड ठाकुर के नाम से मशहूर शार्दुल ठाकुर इस सीजन में फीके नजर आए हैं। बता दें कि आईपीएल 2021 में शार्दुल ठाकुर CSK की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे और उन्होंने टीम को चौथा खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी। ठाकुर ने चेन्नई के लिए 16 मैचों में 8.81 के इकॉनमी रेट की मदद से 21 विकेट चटकाए थे।

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें मेगा नीलामी 2022 में 10.75 करोड़ की भारी रकम में अपनी टीम में शामिल किया था। ताकि वह दिल्ली को गेंद और बल्ले से मजबूती प्रदान कर सकें। लेकिन उन्होंने अब तक निराश किया है, वहीं दिल्ली भी प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। ठाकुर इस सीजन में अब तक खेले गए 11 मैचों में 10.13 के महंगे इकॉनमी रेट के साथ केवल नौ विकेट ही निकाल पाए हैं।

2) शाहरुख खान-

शाहरुख खान भी अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शाहरुख खान का बल्ला तमिलनाडु के लिए खूब गरजा था। इसके अलावा साल 2021 का आईपीएल भी उनके लिए बहुत शानदार है, लेकिन आईपीएल 2022 में वह अपने प्रदर्शन को दोहराने में अब तक असफल रहे हैं जिसकी वजह से पंजाब किंग्स ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया है।

गौरतलब है कि पंजाब ने उन्हें मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। लेकिन मेगा नीलामी 2022 में फ्रेंचाइजी ने दोबारा 9 करोड़ की भारी भरकम कीमत पर अपने साथ दोबारा जोड़ लिया था। उन्होंने इस सीजन में सात मैच खेले और 100 की स्ट्राइक रेट से केवल 98 रन ही बना सके।

यह भी पढ़ें - IPL के वो 2 बदनसीब बल्लेबाज जिन्होंने पूरे 20 ओवर तक की बल्लेबाजी, लेकिन नही लगा पाए एक भी सिक्स