31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CSK Vs MI most memorable matches: CSK Vs MI के सबसे ज्यादा यादगार मुकाबले

19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के मैच से बचे हुए आईपीएल की शुरुआत हो रही है। इसलिए आज CSK और MI के बीच खेले गए ऐसे 3 करीबी मुकाबले देखते है जिसने फैनस् कि हवा टाईट कर दी थी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Payal Tomar

•

Updated: 17 Sep 2021, 5:53 PM IST

csk_vs_mi_most_memorable_matches.jpg

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) दो ऐसी टीमें है जो आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कामयाब है। दोनों के बीच जब भी कभी मैच खेले गए है तो वो रोमांच से भरपूर रहें हैं। 19 सितंबर को जब दोनो टीमें भिड़ेंगी तो उम्मीद की जा रही है कि दर्शकों को बेहतरीन मुकाबला देखने को मिलेगा। पिछले सभी आईपीएल एडिशन में दोनों ने ऐसे मुकाबले खेले है जो आज भी लोगों को याद है।

IPL 2018 Match 1

टूर्नामेंट के पहले ही मैच में जब सीएसके और एमआई भिड़े तो काटे की टक्कर देखने को मिली। 2018 में वापसी कर रही CSK ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। CSK ने लगातार ओपनर्स रोहित शर्मा और एविन लुईस की विकट गिराकर मुंबई की मुशकिलें बढ़ा दी। हालांकि, मिडिल ऑडर बल्लेबाज ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और पांड्या भाइयों के योगदान से MI ने CSK को 166 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य दिया।

बाद में चैज़ करते हुए सीएसके की बल्लेबाजी कोलेपस् हो गई। अंतिम 17वें ओवर में CSK को जीतने के लिए 18 गेंदों में 47 रनों दरकार थी और उनके पास केवल 2 विकेट बचे थे। ड्वेन ब्रावो की चमत्कारी बल्लेबाजी के बदौलत CSK अगले दो ओवरों में 40 रन बनाने में सफल रहा। अब जीत के लिए केवल 7 रन चाहिए थे लेकिन 39 रन बनाकर ब्रावो अपना विकट गवां बैठे। आखरी ओवर के लिए क्रिस पर केदार जाधव थे जो मैच में चोटिल हो गये थे। जाधव अपनी चोट कर कारण रन नहीं भाग सकते थे इसलिए उसे केवल चोके छक्के ही मार कर मैच जीता सकता था। जाधव ने अंतिम तीन गेंदो में एक ***** और एक चोर मार कर CSK को अविश्वसनीय मुकाबला जीता दिया।

IPL 2013 Match 5

इस मैच में रिकी पोंटिंग और धोनी एमआई और सीएसके की कप्तानी कर रहे थे। रिकी पोंटिंग ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया। कीरोन पोलार्ड और हरभजन सिंह के बीच 65 रनों की पारी की बदौलत MI ने CSK को 149 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK ने शुरुआत में ही विकेट गिरा दिए जिसके बाद धोनी ने आकर पारी संभाली। मैच में टेंशन तब बढ़ गया जब अंतिम ओवर में CSK को जीतने के लिए 12 रन चाहिए थे। आखरी ऑवर मुनाफ पटेल के ज़िम्मे आया। पहली ही गेंद में धोनी में हवा में गेंद को मार दिया। लेकिन कीरोन पोलार्ड ने ऊंची छलांग लगाकर गेंद को कैच कर लिया। और इस के बाद CSK इतने करीब आकर मैच हार गया।

IPL 2012 Match 49

MI के तब के कप्तान हरभजन सिंह ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ये मैच मुंबई के मैदान में खेला गया था। मेहमान टीम ने 174 का लक्ष्य दिया था जिसमें मुरली विजय, सुरेश रैना और ड्वेन ब्रावो ने अपना योगदान दिया था। जवाब में MI ने दूसरें विकट के लिए सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा ने मिल कर 126 रन बनाए। बाद में तेजी से विकट गिरने से MI बैकफुट पर आ गए थे।

अंतिम ऑवर में MI को जीतने के लिए 16 रनों की आवश्यकता थी। बेन हिल्फेनहॉस पहली तीन गेंदो में दो रन देकर लसिथ मलिंगा को आउट कर दिया। ड्वेन स्मिथ ने आखिरी तीन गेंदों में एक छक्के और दो चौकों की मदद से 14 रन का विशाल स्कोर चैज़ कर लिया और MI फैनस् के लिए हीरो बन गए।