
Complete list of IPL winners
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) का 14वां सीजन शुरू होने जा रहा है। आईपीएल को दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है और दुनिया का हर खिलाड़ी इस लीग में खेलने का सपना देखता है। आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई थी। राजस्थान रॉयल ने साल 2008 में आईपीएल का पहला खिताब जीता था। आईपीएल के ज्यादातर सीजन में 8 टीमों ने हिस्सा लिया। लेकिन साल 2010 में 10 टीमें और 2012 और 2013 में नौ नौ टीमों इस लीग में शामिल हुई। आईपीएल का सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस है। मुंबई ने अब तक 5 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान और सनराइजर्स हैदराबाद एक एक बार यह किताब जीतने में सफल हुई है। मौजूदा टीम की बात करे तो दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने अब तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है।
आईपीएल 2020 (मुंबई इंडियंस)
आईपीएल 2020 का खिताब मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया। मुंबई ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। जोफ्रा आर्चर मैन ऑफ द सीरीज रहे।
आईपीएल 2019 (मुंबई इंडियंस)
आईपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 1 रन स हराकर चौथी बार आईपीएल के ख़िताब अपने नाम किया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट्स पर 148 रन बनाये थे। जिसके जवाब में चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट्स खोकर 147 रन ही बना सकी थी।
आईपीएल 2018 (चेन्नई सुपर किंग्स)
आईपीएल 2018 का फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था। चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। सुनील नारेन मैन ऑफ द सीरीज रहे।
आईपीएल 2017 (मुंबई इंडियंस)
आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस फिर से चैंपियन बनी। मुंबई में फाइनल मुकाबल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को 1 रन से हराया था। बेन स्टोक्स मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।
आईपीएल 2016 (सनराइजर्स हैदराबाद)
आईपीएल का 9वां सीजन साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहली बार खिताब अपने नाम किया। हैदराबाद ने बैंगलोर को आठ रनों से हराया था। ये तीसरा मौका था, जब रॉयल चैलेंज बैंगलोर फाइनल में आकर हार गई। टीम बैंगलोर एक बार भी आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो पाई।
आईपीएल 2015 (मुंबई इंडियंस)
आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस एक बार फिर चैंपियन बनी। मुंबई ने एक बार फिर चेन्नई को ही 41 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। आंद्रे रसेल मैन ऑफ द सीरीज रहे।
आईपीएल 2014 (कोलकाता नाइट राइडर्स)
आईपीएल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिर खिताब अपने नाम किया। कोलकाता ने फाइनल में किंग्स इलेवन पंजाब को 3 विकेट से हराया। ग्लेन मैक्सवेल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
आईपीएल 2013 (मुंबई इंडियंस)
आईपीएल 2013 में भी मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता। मुंबई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को फाइनल में 23 रन से हराया। शेन वॉटसन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
आईपीएल 2012 (कोलकाता नाइट राइडर्स)
आईपीएल के 5वें सीजन यानि 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स चैंपियन बना। केकेआर ने चेन्नई को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। सुनील नरेन मैन ऑफ द सीरीज रहे।
आईपीएल 2011 (चेन्नई सुपर किंग्स)
आईपीएल 2011 में भी एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम चैंपियन बनी। उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को फाइनल में 58 रनों से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। क्रिस गेल मैन ऑफ द सीरीज रहे।
आईपीएल 2010 (चेन्नई सुपरकिंग्स)
आईपीएल 2010 में धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स चैंपियन बनी। चेन्नई ने मुंबई को 22 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। सचिन तेंदुलकर मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।
आईपीएल 2009 (डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद)
डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद ने आईपीएल का दूसरा सीजन अपने किया। आईपीएल 2009 में हैदराबाद ने रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर को 6 रनों के अंतर से हराकर अपने नाम किया था। एडम गिलक्रिस्ट मैन ऑफ द सीरीज रहे।
आईपीएल 2008 (राजस्थान रॉयल्स)
आईपीएल 2008 के इतिहास का पहला खिताब जीतने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स है। दिग्गज लेग स्पिन शेन वार्न की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में हराकर आईपीएल 2008 का खिताब जीता था। राजस्थान ने चेन्नई को 3 विकेट से हराया था।
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
Published on:
07 Apr 2021 06:05 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
