scriptIPL 2021: दूसरे चरण में दिल्ली कैपिटल्स में हो सकता है बड़ा बदलाव, जा सकती है ऋषभ पंत की कप्तानी | IPL 2021-shreyas iyer may replace Rishabh pant in UAE if he wil be fit | Patrika News
आईपीएल

IPL 2021: दूसरे चरण में दिल्ली कैपिटल्स में हो सकता है बड़ा बदलाव, जा सकती है ऋषभ पंत की कप्तानी

IPL 2021 के पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स प्वाइंट टेबिल में टॉप पर चल रही थी। पहले चरण में ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी बखूबी संभाली।

नई दिल्लीMay 30, 2021 / 03:23 pm

Mahendra Yadav

Rishabh pant

Rishabh pant

कोरोना वायरस की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) को पिछले महीने बीच में ही स्थगित करना पड़ा था। अब बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंंट के बचे हुए मैच यूएई में कराने का फैसला लिया है। IPL 2021 के शेष मैच सितंबर—अक्टूबर में हो सकते हैं। हालांकि बीसीसीआई ने अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया है। वहीं IPL 2021 के दूसरे चरण में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। इसमें ऋषभ पंत को कप्तानी से हटाया जा सकता है। पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स प्वाइंट टेबिल में टॉप पर चल रही थी। पहले चरण में ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी बखूबी संभाली। अब दूसरे चरण में उनकी जगह श्रेयर अय्यर बतौर कप्तान नजर आ सकते हैं।
कंधे की चोट से उबर रहे श्रेयस
श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में चोटिल हो गए थे। उनके कंधे में चोट लगी थी, जिसकी वजह से आईपीएल 2021 के पहले चरण में हिस्सा नहीं ले पाए थे। उनके कंधे की सर्जरी हुई है और वे इससे उबर रहे हैं। ऐसे में श्रेयस की जगह ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया। बताया जा रहा है कि अय्यर को कंधे की चोट से पूरी तरह से उबरने में तीन से चार महीने का वक्त लगेगा।
यह भी पढ़ें— जब कोच के घर रात को साढ़े तीन बजे माफी मांगने पहुंच गए थे ऋषभ पंत, जानिए पूरा किस्सा

shreyas_iyer.png
दूसरे चरण में नजर आ सकते हैं श्रेयस
वहीं श्रेयस अय्यर के अगस्त तक पूरी तरह से फिट होने की संभावना है। वहीं आईपीएल का दूसरा चरण सितंबर—अक्टूबर में होगा। ऐसे मं पूरी संभावना है कि श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हो सकती है। चोट के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने अय्यर को टीम से रिलीज नहीं किया था। ऐसे में आईपीएल के यूएई शिफ्ट होने पर श्रेयस अय्यर टीम की कमान दोबारा संभाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें— भारत को WTC Final तक पहुंचाने में ऋषभ पंत का सबसे अहम योगदान : सबा करीम

प्वाइंट टेबिल में टॉप पर दिल्ली
वहीं आईपीएल 2021 के पहले चरण की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने 8 मैचों में से 6 मैच जीते और 12 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप पर है। दिल्‍ली के बाद दूसरे नंबर पर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स है। टूर्नामेंट के पहले चरण में पंत सफल कप्तान साबित हुए। ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर बतौर कप्तान अपने आईपीएल कॅरियर की जीत से शुरुआत की थी। अय्यर के आईपीएल से बाहर होने के बाद पंत ने खुद को साबित भी किया।

Home / IPL / IPL 2021: दूसरे चरण में दिल्ली कैपिटल्स में हो सकता है बड़ा बदलाव, जा सकती है ऋषभ पंत की कप्तानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो