31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2022 में अपनी गेंदबाजी से कोहराम मचाने वाले उमरान मलिक को लेकर दिग्गज डेल स्टेन का बड़ा बयान

उमरान मलिक की गेंदबाजी से प्रभावित होकर डेल स्टेन ने क्या कहा?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 16 Apr 2022, 3:58 PM IST

ipl 2022 dale steyn on umran malik bowling speed

स्टेन ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

युवा गेंदबाद उमरान मलिक ने इस बार IPL 2022 में सभी को अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। अपनी तेज तर्रार गेंदों और यॉर्कर से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। ये बात तो तय है कि जल्द ही टीम इंडिया में मलिक की एंट्री हो जाएगी। हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाजी कोच डेल स्टेन (Dale Steyn) भी इस युवा गेंदबाज से काफी प्रसन्न हुए हैं। स्टेन ने बड़ा बया देते हुए कहा कि जैसी गेंदबाजी उमरान कर रहे हैं शायद वो भी अपने करियर में कर पाते। स्टेन ने उमरान को काफी स्किल वाला गेंदबाज बताया। केकेआर के खिलाफ हुए मैच के बाद स्टेन ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत की और बयान दिया।


हैदराबाद ने उमरान को किया था रिटेन

हैदराबाद ने इस बार उमरान मलिक को रिटेन किया था। अब तक ये फैसला एकदम सही जा रहा है। पिछले साल हैदराबाद के खिलाफ ही उमरान ने अपना डेब्यू किया था। उमरान की स्किल देखकर ही उन्हें टीम मैनेजमेंट ने रिटेन किया था। अभी तक IPL के सभी मैचों में उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की। केकेआर के खिलाफ हुए मैच में अपनी यार्कर से उमरान ने अय्यर के विकेट अलग कर दिए। ये इतनी घातक यार्कर थी की डगआउट में बैठे स्टेन भी खुशी से उछल पड़े।

डेल स्टेन ने दी दिल छू देने वाली प्रतिक्रिया

स्टेन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, उमरान बहुत ही जबरदस्त गेंदबाज है। उनके पास बहुत ही शानदार स्किल है। 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर वो सभी को दिखा रहे हैं कि उनके पास कितना दम है। शायद ये काम में कभी नहीं कर पाता। भविष्य में सभी की निगाहें उनके ऊपर जरूर रहेंगी।