31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

GT vs LSG Playing 11 Dream 11: ये बदलाव कर सकती हैं गुजरात और लखनऊ की टीम, देखें संभावित प्लेइंग 11

IPL 2022: दोनों टीमों ने अबतक 11-11 मुकाबले खेले हैं और 8 में जीत हासिल की है। हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाले गुजरात को पिछले सप्ताह पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ को पिछले चार मैचों में जीत मिली है। पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ उसे 75 रनों की जीत मिली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 10 May 2022, 4:16 PM IST

gujrat_lucknow.png

गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स

GT vs LSG Dream 11 prediction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वे सीजन का 57वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के बीच आज शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। यह मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दोनों ही टीमें इस सीजन की नई टीमें हैं और दोनों ही जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रही हैं। इस समय दोनों टीम 16-16 अंकों के साथ अंक तालिका के शीर्ष पर बनी हुई हैं। ऐसे में जो भी ये मुकाबला जीतेगा वह प्लेऑफ में जगह सुरक्षित कर लेगा।

दोनों टीमों ने अबतक 11-11 मुकाबले खेले हैं और 8 में जीत हासिल की है। हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाले गुजरात को पिछले सप्ताह पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ को पिछले चार मैचों में जीत मिली है। पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ उसे 75 रनों की जीत मिली थी।

केएल राहुल ने लखनऊ का आगे बढ़कर नेतृत्व किया है। उन्होंने अब तक 11 मैचों में 451 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और अर्धशतक शामिल हैं। लखनऊ की टीम बल्लेबाजी में उन पर काफी निर्भर है, लेकिन हाल के मैचों में क्विंटन डिकॉक और दीपक हुड्डा ने अधिक जिम्मेदारी ली है, जिससे राहुल का बोझ कम हुआ है। उसके गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं

वहीं गुजरात ने मुश्किल परिस्थितियों में वापसी करके अपनी स्थिति मजबूत की। उसके अलग अलग खिलाड़ियों ने अब तक मैच विजेता की भूमिका निभाई है, लेकिन मुंबई के खिलाफ ऐसा नहीं हुआ। टीम आखिरी ओवर में नौ रन नहीं बना पाई थी। गुजरात के बल्लेबाजों को निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को लंबी पारी खेलनी होगी। शुभमन गिल चमक नहीं बिखेर पाए हैं, लेकिन रिद्धिमान साहा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। पिछले मैच में दोनों ने अर्धशतक जमाया था। हाल के मैचों में हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर और राहुल तेवतिया भी नहीं चले हैं। उन्हें पर पुरानी लय हासिल करनी होगी। गुजरात के पास मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन और राशिद खान के रूप में विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं। शमी पिछले कुछ मैचों में रंग में नहीं दिखे। उन्हें भी लय में लौटने की जरूरत है।

संभावित प्लेइंग 11-
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान / यश दयाल, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी।

लखनऊ सुपरजायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मोहसिन खान।