30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2022: धोनी की आतिशी पारी के बाद जडेजा ने किया कुछ ऐसा, कैमरे में कैद हो गई तस्वीर

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को इस आईपीएल की दूसरी जीत दिलाई। धोनी ने जयदेव उनादकट के आखिरी ओवर में 16 रन मार कर टीम को जीत दिलाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 22 Apr 2022, 1:58 PM IST

dhoni_jkak.png

धोनी को सलाम करते जडेजा

IPL 2022: मुंबई इंडियन (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले गए मुक़ाबले में चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर हरा दिया। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को इस आईपीएल की दूसरी जीत दिलाई। धोनी ने जयदेव उनादकट के आखिरी ओवर में 16 रन मार कर टीम को जीत दिलाई।

उनकी इस पारी से टीम के कप्तान रवींद्र जडेजा इतने खुश हुए कि मैच के बाद उन्होंने उन्हें झुक कर प्रणाम किया। जडेजा ने कैप उतारकर नतमस्तक होकर धोनी का अभिवादन किया. जडेजा ने बयान में कहा कि धोनी ने बता दिया कि वो यहां हैं.

चेन्नई को आखिरी ओवर में 17 रनों की जरूरत थी। जयदेव उनादकट ने ओवर की पहली ही गेंद पर ड्वेन प्रिटोरियस को चलता किया। लेकिन उसके बाद टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक सिक्स और दो चौके मारते हुए चेन्नई को आखिरी गेंद पर जीत दिला दी। धोनी ने 13 गेंदों पर 3 चौके और 1 सिक्स की मदद से नाबाद 28 रनों की पारी खेली।

इसपर जडेजा ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह बहुत अच्छा है कि वह अब भी वे रन और जीत के लिये भूखे हैं। उनकी लय अब भी बनी हुई है। इसे देखकर हम शांतचित रहते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि यदि वह आखिरी ओवर तक क्रीज पर हैं तो वह हमारे लिये मैच जीतेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम तनाव में थे लेकिन हमें विश्वास था कि वह (धोनी) क्रीज पर मौजूद हैं और वह मैच का सफल अंत करेंगे। उन्होंने भारत के लिये और आईपीएल में कई मैच जिताये हैं और हम जानते थे कि वह मैच का सफल अंत करेंगे। ’’

धोनी ने अपने पुराने दिनों की तरह ‘फिनिशर’ की भूमिका अच्छी तरह से निभायी। चेन्नई को आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी। धोनी ने ऐसे में जयदेव उनादकट की तीसरी गेंद पर सिक्स और चौथी गेंद पर चौका लगाया। वह शांतचित बने रहे और आखिरी गेंद पर उन्होंने शॉर्ट फाइन लेग पर विजयी चौका लगाया।