4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, इस वजह से कप्तान केन विलियमसन ने छोड़ा टीम का साथ

IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन पिता बनने वाले हैं और इसके लिए वो अपनी पत्नि व परिवार के साथ रहने के लिए घर रवाना हो गए हैं। ऐसे वक़्त में जब टीम प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रही है। टीम के कप्तान का ना होना हैदराबाद के लिए बड़ा झटका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 18 May 2022, 1:27 PM IST

kane.png

केन विलियमसन IPL छोड़ न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुए।

IPL 2022 Kane Williamson: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 65वे मुक़ाबले में मंगलवार शाम मुंबई इंडियन (MI) को 3 रनों से हराने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान केन विलियमसन भारत छोड़कर न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। ऐसे वक़्त में जब टीम प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रही है। टीम के कप्तान का ना होना हैदराबाद के लिए बड़ा झटका है।

फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर दी जानकारी -
विलियमसन के न्यूजीलैंड लौटने की जानकारी फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर दी है। हैदराबाद ने ट्वीट कर लिखा, "हमारे कप्तान केन विलियमसन न्यूजीलैंड लौट गए हैं ताकि वे अपने परिवार में नए मेहमान के आने का स्वागत कर सकें। सनराइजर्स कैंप में सभी लोग केन विलियमसन और उनकी पत्नी को सुरक्षित डिलिवरी और तमाम खुशियों की शुभकामनाएं देते हैं।"

पिता बनाने वाले हैं विलियमसन -
बता दें कि केन विलियमसन पिता बनने वाले हैं और इसके लिए वो अपनी पत्नि सारा रहीम व परिवार के साथ रहने के लिए घर रवाना हो गए हैं। केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कौन करेगा इसके बारे में हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने अभी कुछ नहीं बताया है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उनका अगला मैच भी करो या मरो का मुकाबला होगा।

कौन होगा कप्तान-
विलियमसन की गैरमौजूदगी में विस्फोटक करेबियाई बल्लेबाज निकोलस पूरण या तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को कप्तान बनाया जा सकता है। भुवनेश्वर पहले भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी कर चुके हैं। वहीं पूरण अभी अभी वेस्टइंडीज के कप्तान चुने गए हैं। ऐसे में मैनेजमेंट इन दोनों में से किसी एक पर भरोसा जता सकती है।

मैच का हाल -
मुंबई के खिलाफ मिली जीत में हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 छक्के लगाए। राहुल ने 76 रन बनाए। जबकि प्रियम गर्ग ने 42 रनों की अहम पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के लगाए। विकेटकीपर बैट्समैन निकोलस पूरन ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 38 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 सिक्स और 2 चौके शामिल रहे।