
Ipl 2022 sunrisers heyderabad vs gujrat titans match preview
IPL 2022 GT vs SRH : आईपीएल 2022 का 21 वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। दोनों ही टीम जीत के इरादे से इस मैच को खेलने उतरेंगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, मुंबई में होगा। जहां तरफ टूर्नामेंट में गुजरात टाइटंस अपराजित है, तो वहीं हैदराबाद को 3 मैचों में मात्र एक जीत नसीब हुई है। गुजरात ने अबतक अपने खेले गए सभी मैच जीते और पॉइंट्स टेबल में 6 अंको के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। वही हैदराबाद ने सिर्फ 1 मुकाबला जीता है और वह पॉइंट्स टेबल में 2 पॉइंट के साथ 8 वें नंबर पर मौजूद हैं। दोनो हीं टीमों के बीच इस मुकाबले में हमे कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
किसका पलड़ा है भारी
जहां हैदराबाद चेन्नई के खिलाफ जीत के प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी तो वही गुजरात मैच जीतकर अंकतालिका में शीर्ष में पहुँचना चाहेगी। हालांकि हैदराबाद ने शुरुआत के 2 मैच हारने के बाद, चेन्नई के खिलाफ हुए मैच में अच्छी वापसी की। गुजरात के मजबूत बैटिंग लाइन उप के ऊपर भुवनेश्वर कुमार के नेतृत्व हैदराबाद अच्छी गेंदबाजी करना चाहेगी। गुजरात के ओपनर बल्लेबाज युवा शुभमन गिल कमाल की फॉर्म में है। देखना होगा कि क्या अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन हैदराबाद के लिए अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे, जब उनके सामने स्पीड और स्विंग के मास्टर लॉकी फर्ग्यूसन, राशिद खान और मोहम्मद शमी होंगे।
ये हो सकती हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद
अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान) राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर) शशांक सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसेन टी. नटराजन, वॉशिंगटन सुंदर और उमरान मलिक।
गुजरात टाइटंस
मैथ्यू वेड (विकेटकीपर) शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, हार्दिक पांड्या (कप्तान) लौकी फर्गुसन, मोहम्मद शमी और दर्शन नाल्कंडे।
यह भी पढ़े - IPL 2022 KKR vs DC : दिल्ली ने कोलकाता को 44 रनों से हराया...
Updated on:
10 Apr 2022, 10:42 PM IST
Published on:
10 Apr 2022, 10:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.