2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वो तुम्हें गाली दें तो तुम पलटकर 3 देना’, जानें कब और किसके लिए रवि शास्त्री ने ऐसा कहा

रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को आक्रामक रवैया अपनाने की सलाह दी थी. शास्त्री ने ईंट का जवाब पत्थर से देने की बात कही थी.उन्हों ने खिलाड़ियों से कहा, "अगर आपको एक गाली दी जाती है, तो आप उन्हें तीन वापस दें।"
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 26 Apr 2022, 5:33 PM IST

ravi.png

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वे हमेशा अपनी बात खुलकर रखते हैं। ब्रिटेन के अख़बार ‘द गार्जियन’ को दिए गए एक इन्टरन्यू में शास्त्री ने ऐतिहासिक ऑस्ट्रेलिया दौरे का जिक्र करते हुए यह बात कही। शास्त्री ने बताया कि उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाने की सलाह दी थी।

दरअसल इस सीरीज में भारतीय टीम के सभी दिग्गज खिलाड़ी एक-एक कर चोटिल हो गए थे और टीम सीरीज के पहले मैच में 36 रनों पर ऑलआउट हुई थी। जिसके चलते उनपर काफी दवाब था। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों की स्लेजिंग कर उन पर और दवाब बना रहे थे।

ऐसे में रवि शास्त्री ने युवा खिलाड़ियों को 'गुरुमंत्र'दिया। शास्त्री ने इंटरव्यू में बताया, "आपको आक्रामक एटीट्यूड रखना होगा, खासकर जब ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना कर रहे हों। मैंने लड़कों से कहा कि अगर आपको एक गाली दी जाती है, तो आप उन्हें तीन वापस दें। दो हमारी भाषा में और एक उनकी भाषा में।”

शास्त्री ने कहा, "मेरे पास भी कोई कोचिंग डिग्री नहीं थी। लेवल एक? लेवल दो? और भारत जैसे देश में हमेशा आपसे जलने वाले लोग या लोगों का गुट होता है जो चाहते हैं कि आप विफल हो जाओ।" उन्होंने आगे कहा, "मेरी चमड़ी मोटी है। आप जिस ड्यूक गेंद का इस्तेमाल करते हैं उससे भी ज्यादा मोटी। ’

शास्त्री 2014 से 2021 के बीच एक साल को छोड़कर बाकी समय भारतीय क्रिकेट के कोचिंग स्टाफ के प्रमुख रहे। इस एक साल के दौरान अनिल कुंबले को मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। रवि शास्त्री के कार्यकाल में भारतीय टीम ने कई ऊंचाइयां हासिल की।