
Patrika,Dandiya festival,cosmos mall,mega event,human welfare society,navratri 2018,
जबलपुर। डांडिया महोत्सव के प्रशिक्षण के लिए प्रतिभागियों का इंतजार सोमवार से समाप्त हो रहा है। पत्रिका प्रजेंट्स पानबहार डांडिया महोत्सव- 2018 की ट्रेनिंग वर्कशॉप का 24 सितम्बर से भव्य शुभरंभ होगा। सिविक सेंटर स्थित कच्छी जैन समाज समाज भवन में प्रतिभागियों को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उमंग, उत्साह और भक्ति के रंग में रंगे प्रभिागी सोमवार से अलग-अलग बैच में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। डांडिया महोत्सव को लेकर संस्कारधानी वासियों में गजब का उत्साह दिख रहा है। बीते सालों तक गरबा का हिस्सा बने रहने वालों के साथ ही नए लोग भी इस बार डांडिया महोत्सव का हिस्सा बने है।
news facts- पत्रिका प्रजेंट्स पानबहार डांडिया महोत्सव 2018 के लिए संस्कारधानी में गजब का उत्साह
डांडिया महोत्सव की ट्रेनिंग का आज होगा आगाज, थिरकेंगे कदम
हर उम्र में उत्साह
डांडिया महोत्सव के लिए ट्रेनिंग वर्कशॉप 24 सितम्बर से शुरू होगा। जिसमें लगातार आठ बैचों में ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग वर्कशॉप का हिस्सा बनने के लिए हर उम्र में जबर्दस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। युवाओं के साथ-साथ बच्चे और महिलाएं भी उत्साहित हैं।
READ MORE
गुजरात के एक्सपर्ड देंगे प्रशिक्षण
पत्रिका डांडिया महोत्सव में गुजरात के एक्सपर्ड अपनी टीम के साथ प्रशिक्षण देने आ चुके हैं। जो कि पारंपरिक से लेकर मार्डन स्टाइल का गरबा सिखाएंगे।
लेडीज के लिए दो बैच
डांडिया महोत्स्व में लेडिज के लिए दो बैच हैं। एक बैच दोपहर 1.15 बजे से 2.15 बजे तक व दूसरा बैच शाम 5.15 बजे से 6.15 बजे तक आयोजित है।
इन बैच में प्रशिक्षण
मिक्स बैच- सुबह 9.30 से 10.30
मिक्स बैच- सुबह 10.45 से 11.45
मिक्स बैच- दोपहर 12 से 1 बजे
लेडीज बैच- दोपहर 1.15 से 2.15
मिक्स बैच- दोपहर 2.45 से 3.45 बजे
मिक्स बैच- दोपहर 4 से 5 तक
लेडीज बैच- शाम 5.15 से 6.15 बजे
मिक्स बैच- शाम 6.30 से 7.30 तक
प्रशिक्षण स्थल श्री कच्छी जैन समाज भवन सिविक सेंटर चौपाटी के सामने
Updated on:
24 Sept 2018 12:05 pm
Published on:
24 Sept 2018 12:05 pm
