
Loot
जबलपुर। त्रिपुर सुंदरी मंदिर के सामने दिनदहाड़े 50 हजार की लूट हो गई। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है । पीड़ित जिलेटिन फैक्टरी का कर्मचारी बताया जा रहा है।संदेही ऊपर पुलिस दबाव बनाने की तैयारी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तम चंद तिवारी जिलेटिन फैक्ट्री में काम करता है वह भेड़ाघाट की ओर जा रहा था तभी दो बाइक सवारों ने उसे रोका और पास रखे ₹50000 छीन लिए जब तक वह आवाज लगाता है या किसी से मदद मांगता तब तक बाइक सवार फरार हो गए को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची आरोपियों की तलाश और उनकी शिनाख्त के लिए पूछताछ शुरू कर दी आरोपियों की घेराबंदी के लिए सभी थाना क्षेत्रों को सूचित कर दिया गया है। दिनदहाड़े हुई लूट से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और खत्म होता जा रहा है. इन दिनों शहर में लूट और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे
Updated on:
27 Nov 2020 02:00 pm
Published on:
27 Nov 2020 02:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
