31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर के कार के शो रूम लगी भयंकर आग, 50 गाड़ी जलकर खाक

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 29 Oct 2024, 4:03 PM IST

car showroom of Jabalpur

car showroom of Jabalpur

जबलपुर। अंधमूक बायपास के समीप कार के शो रूम परिसर िस्थत स्टोर रूम में रखे एक्सीडेंटल वाहन, स्क्रेप कबाड़ व अन्य सामग्री में आग लग गई। शो रूम के कर्मचारी बाहर की ओर भागे। कुछ ही देर में आग धधक उठी और आसपास रखा सामान व कई वाहन जलकर खाक हो गए। आसमान में कई फीट की ऊंचाई तक धुआं छा गया। आग की लपट दूर-दूर से नजर आ रही थी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए।

3 दमकल वाहन और 6 टैंकर बुझाने में लगे, अंधमूक बायपास के समीप िस्थत है कार का शोरूम

दोपहर 3.15 बजे मिली सूचना पर नगर निगम का दमकल अमला मौके पर पहुंचा। आग बुझाने पानी की बौछार शुरू की गई। बड़ी आग को देखते हुए स्थल पर दो और दमकल वाहन बुलाए गए। लेकिन आग बुझाने पानी कम पड़ रहा था, इसे देखते हुए निगम की फायर फाइटिंग टीम ने मौके पर दो टैंकर भी बुलाए। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान स्टोर में रखे 50 के लगभग वाहन जल गए।

आग बुझाने में लगा 88 हजार लीटर पानी-
स्टोर रूम में वाहनों के टायर, ट्यूब, फाइबर की अन्य ज्वलनशील सामग्री रबर व फाइबर का स्क्रेप भी जलने से आग लगातार धधक रही थी। शो रूम का प्रबंधन और स्टाफ भी परेशान था कि आग की चपेट में शो रूम का बाकी हिस्सा व अन्य वाहन न आ जाएं। निगम1 के फायर फाइटर 3 दमकल वाहन और 6 बड़े टैंकरों की मदद से आग बुझा सके। आग बुझाने में 88 हजार लीटर पानी लग गया है।

दमकल वाहन अंदर तक पहुंचने में लग गए 10 मिनट-
दमकल वाहनों को स्टोर रूम तक पहुंचने में लगभग 10 मिनट का समय लग गया। निगम के दमकलकर्मियों के अनुसार स्टोर रूम के सामने कई वाहन और ट्राला खड़ा था। जिन्हें हटाने में समय लगा। क्रेन से वाहनों को हटाए जाने के बाद फायर फाइटर स्टोर रूम में पहुंच सके। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।