27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

aaj ka rashifal – जन्मतारीख के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

कैसा रहेगा आपका आज का दिन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 17 Aug 2018, 9:34 AM IST

aaj ka rashifal,

aaj ka rashifal,

जबलपुर। शुक्रवार का दिन प्रेम संबंधों के लिए बेहतर साबित होगा। पंडित दीपक दीक्षित बताते हैं कि आज लक्ष्मीजी की पूजा विशेष फलदायी सिद्ध होगी।


जन्म : 01, 10, 19, 28
अविश्वास की भावना पनपने से संबंधों में पुन: समीक्षा की जरूरत रहेगी।
पारिवारिक मसलों में निर्णय लेने की स्थिति में आज के समय को टालने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए - अनावश्यक हास्य-विनोद से बचकर रहें।


जन्म : 2, 11, 20, 29

युवावर्ग में लंबे समय तक अनिर्णय की स्थिति बनी रहने से कॅरियर में मिले मौकों को गंवाना पड़ सकता है। अभिमान में जीने की अपेक्षा स्वाभिमान से जीने को तवज्जो दें।
अनुकूलता के लिए - भोलेनाथ का घी मिश्रित जल से अभिषेक करें।


जन्म : 3, 12, 21, 30
मेहनत के कामों में मन की उदासीनता के कारण जौहर दिखाने का प्रयास न करें। शुरुआती दिन नौकरीपेशा के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण होंगे। अत: गंभीरता को बनाए रखें।

अनुकूलता के लिए - श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।


जन्म : 4, 13, 22, 31
शुभ कार्यों को करने के लिए शुरुआती दिन टालने का प्रयास करें। बेफिक्री से काम करने की आदत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। सेहत का विशेष खयाल रखें।

अनुकूलता के लिए - घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक लगाएं।


जन्म : 5, 14, 23
प्रबंधन में हुनर के बखूबी इस्तेमाल से सहयोगी भी आपकी काबिलियत पर भरोसा करने लगेंगे। कानूनी विवाद में मन के मुताबिक फैसले न होने से पूरे समय खिन्नता रहेगी।

अनुकूलता के लिए - शनिदेव का दूध मिश्रित जल से अभिषेक करें।


जन्म : 6, 15, 24
वाद-विवाद में अनिर्णय की स्थिति होने से न्यायालय की शरण लेना पड़ सकती है। भूमि-भवन में निवेश के लिए शुभ समय है। व्यावसायिक यात्रा से भरपूर लाभ मिलेगा।

अनुकूलता के लिए - माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें।


जन्म : 7, 16, 25
आकस्मिक धन लाभ के काम में निवेश विशेषज्ञ की सलाह से करें। वाहन की गति पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यक्षेत्र में गोपनीयता बनाए रखने के फायदे देखने को मिलेंगे।

अनुकूलता के लिए - अत्यधिक क्रोध करने से बचें।


जन्म : 8, 17, 26
साझेदारी में पूर्णकालीन काम के बजाय अल्पकालीन काम-काज ज्यादा सफल सिद्ध होंगे। निजी संबंधों में आई नीरसता से उबरने के लिए व्यवहार में परिवर्तन करने होंगे।

अनुकूलता के लिए - देवी मंदिर में शृंगार सामग्री चढ़ाएं।

जन्म : 9, 18, 27
प्रतियोगी परीक्षा के प्रतिभागियों को अनुकूल माहौल का भरपूर लाभ उठाने में सकारात्मक कोशिश करना चाहिए। वाहन चलाने में अनियमितता से नुकसान संभावित है।

अनुकूलता के लिए - प्रात:काल शिव-पार्वती के दर्शन करें।