
Aaj ka rashifal
जबलपुर। न्याय के देवता शनिदेव का शनिवार के दिन पूजन करना श्रेष्ठ होता है। भगवान जिस पर मेहरबान हो जाएं वो मालामाल हो जाता है। लोहा एवं गृह निर्माण सामग्री के व्यवसाय से जुड़े लोगों पर शनि की कृपा हो जाए तो वह अकूत दौलत का मालिक बन जाता है। दुनिया के अधिकतर रईस आयरन ओर व लोहा के व्यवसायी हैं। ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार शनिदेव का बीज मंत्र जाप करें तथा उनका पूजन वंदन करें। फल की शीघ्र प्राप्ति होगी।
शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940,हिजरी संवत् : 1439, मु.मास: जिल्काद-21, अयन : उत्तरायन, ऋतु : बर्षा, मास : श्रावण, पक्ष : कृष्ण, तिथि - प्रात: 7.08 तक भद्रा तिथि सप्तमी उपरांत जया तिथि अष्टमी रहेगी। जया तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य शुभ माने जाते हैं। इस तिथि में क्रय विक्रय, स्वर्ण आभूषण निर्माण, भूमि भवन तथा स्थाई संपत्ति से जुड़े कार्य एवं तीर्थाटन जैसे कार्य अत्यंत मंगलकारी माने जाते हैं। उपर्युक्त कार्यों हेतु यह तिथि शुभ है।
योग- प्रात: 10.30 तक शूल उपरांत गण्ड योग रहेगा। दोनों ही योग अत्यंत सामान्य माने जाते हैं। विशिष्ट योग- शूल तथा गण्ड योग की गणना सामान्य मानी जाती है। अत: इनके साथ में विशेष कार्य नहीं किए जाते। करण- सूर्यादय काल से बव उपरांत बालवकरण रहेगा। तदनंतर कौलव करण का प्रवेश रहेगा। नक्षत्र- दोपहर 11.25 तक मूल संज्ञक नक्षत्र अश्वनी उपरांत भरणी नक्षत्र का प्रवेश होगा। अश्वनी नक्षत्र में सत्र निर्माण, औषधि सेवन, चिकित्सा सेवा, भूमि क्रय-विक्रय, खनिज संपदा तथा रासायन कार्य से जुड़े सभी कार्य शुभ माने जाते हैं। कार्य संपादन के पूर्व ग्रह गोचर पर विचार करना परम कल्याणकारी माना जाता है।
शुभ मुहूर्त- आज के दिन इष्टिका दहन, उग्र कर्माचरण, कर्ज निपटारा, कूटनीति वार्ता तथा क्रय-विक्रय से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ तथा सुखद माने जाते हैं। श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज सूर्योदय प्रात: 7.30 से 9.00 शुभ, दोपहर 1.30 से 4.30 लाभ अमृत, रात्रि 9.00 से 10.30 शुभ की चौघडिय़ा शुभ तथा श्रेष्ठ एवं मंगलकारी है।व्रतोत्सव- आज के दिन कालाष्टमी, शिव अभिषेक एवं मंगलागौरी व्रत का व्रतोत्सव व्रत रहेगा। चन्द्रमा: दिवस रात्रि पर्यंत तक मेष राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कर्क राशि मे गुरू तुला राशि मे तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित है। दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहता है इस दिशा की यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चंद्रमा का वास पूर्व दिशा में है सन्मुख एवं दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है। राहुकाल: प्रात: 09.00.00 से 10.30.00 तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित), आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज : आज जन्मे बालकों का नामाक्षर चू, चे, चो, ल, अक्षर से आरंभ कर सकते है, बच्चों की राशि कुम्भ तथा राशि स्वामी शनि होगे । कुंभ राशि के जातक सामान्यत: गंम्भीर, शांत, बुद्धिमान,एवं दयालु प्रवत्ति होते है । जीवन मे अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करते हुए अपने रास्ते का चयन स्वंय किया करते है। स्वतंत्र लेखन, पत्रकारिता, क्रय-विक्रय से जुड़े कार्यों में उन्नति हो सकती है।
आज का राशिफल
मेष- आपके जिद्दी व्यवहार के कारण नुकसान कर लेंगे। संतों के आशीर्वाद से कार्य पूर्ण होंगे। विरोधी नुकसान पंहुचा सकते हैं। काम को टाल रहे हैं, जो गलत है।
वृषभ- सफलतादायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दु:खी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है।
मिथुन- अपना संबंध मजबूत करने के लिए संवाद बनाए रखें। रुके कार्यों को गति मिलेगी। बहनों के विवाह मामले को लेकर परिवार में तनाव रहेगा।
कर्क- युवाओं का ध्यान खेलकूद में रहेगा। बाधित कार्यों में बातचीत से हल निकल सकता है। दूसरों के विवाद में न दखल दें। अनुभव की कमी से कार्यस्थल पर नुकसान हो सकता है।
सिंह- यात्रा का कार्यक्रम निरस्त हो सकता है। खर्च की अधिकता से बजट प्रभावित होगा। नए प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है। अपने काम में ईमानदारी बरतें।
कन्या- आयात-निर्यात के कार्यों में भारी लाभ होगा। मन ही मन किसी बात से तनाव हो सकता है। सकारात्मक सोच आपकी तरक्की के रास्ते खोल देगी।
तुला- अधिकारी वर्ग आपको परेशान कर सकता है। आपके अपने ही आपको दु:खी कर सकते हैं। साझेदारी में आपको धोखा दे सकते हैं। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक- आपकी कार्य कुशलता से लोग आप से जुडऩा चाहेंगे, पर कार्यस्थल पर सहकर्मी विरोध भी करेंगे। व्यापार में नई योजना लाभप्रद रहेगी।
धनु- कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार की अनदेखी से मनमुटाव हो सकता है। बाहरी दबाव से कार्य बाधित होंगे।
मकर- दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमति से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा।
कुम्भ- प्रणय संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद ले।
मीन- कानूनी मामलों से निजात मिलेगी। तनाव बढऩे से कार्यों में रुकावट आएगी। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि के योग हंै। धर्म-कर्म में धन लगेगा। परिवार में शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
Published on:
04 Aug 2018 08:27 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
