
रविवार 3 फरवरी का राशिफल
जबलपुर। प्राणियों को जीवन व ऊर्जा देने वाले भगवान सूर्य इस समय मकर राशि पर हैं। मकर राशि पर ही बुध का संयोग बुधादित्य योग बना रहा है। इसी घर में केतु भी विराजमान हैं, जो थोड़ा विषमता पैदा करने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन बुध और आदित्य का योग सर्वत्र मंगलकारी है। रविवार, माघ कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का योग है। यह कई राशियों के लिए लाभ कारी है। आइए पंचांग और ज्योतिष की नजर से देखते हैं कि देखते हैं कैसा रहेगा आपका रविवार...
आज का पंचांग
कलियुगाब्द.........................5120
विक्रम संवत ........................2075
शक संवत ...........................1940
मास.................................... माघ
पक्ष.................................... कृष्ण
तिथी...............................चतुर्दशी
रात्रि 11.53 पर्यंत पश्चात अमावस्या
रवि...............................उत्तरायण
सूर्योदय............प्रात: 07.05.15 पर
सूर्यास्त............संध्या 06.16.28 पर
चंद्रोदय.............प्रात: 05.54.25 पर
चंद्रास्त............संध्या 05.02.17 पर
सूर्य राशि..............................मकर
चन्द्र राशि.............................मकर
नक्षत्र............................उत्तराषाढ़ा
रात्रि 02.46 पर्यंत पश्चात श्रवण
योग....................................सिद्धि
दुसरे दिन प्रात: 07.51 पर्यंत पश्चात व्यतिपात
करण................................... विष्टि
प्रात: 10.35 पर्यन्त पश्चात शकुन
ऋतु...................................शिशिर
दिन...................................रविवार
अंग्रेजी तारीख
3 फरवरी सन 2019 ईस्वी, रविवार
शुभ अंक....................... 9
शुभ रंग..................... लाल
राहुकाल
संध्या 04.49 से 06.11 तक
दिशाशूल - पश्चिम दिशा - यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें।
चौघडिया
प्रात: 08.31 से 09.54 तक चंचल
प्रात: 09.54 से 11.17 तक लाभ
प्रात: 11.17 से 12.39 तक अमृत
दोप. 02.02 से 03.25 तक शुभ
सायं 06.11 से 07.48 तक शुभ
रात्रि 07.48 से 09.25 तक अमृत
रात्रि 09.25 से 11.02 तक चंचल
आज का राशिफल
मेष - ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा। यश बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
वृष - विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।
मिथुन - वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अनहोनी की आशंका निर्मूल नहीं हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से क्लेश होगा। आय होगी। जोखिम न उठाएं।
कर्क - परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शत्रुभय रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।
सिंह - किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। बातचीत में संयम रखें। शत्रुता में कमी रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।
कन्या - शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। संतान संबंधी बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। सृजनशीलता का विकास होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। जल्दबाजी न करें।
तुला - शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें। व्यय होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।
वृश्चिक - सुख के साधन जुटेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। सामाजिक काम करने का मन बनेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
धनु - प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकते हैं। बेवजह तनाव रह सकता है। सिर में चोट लग सकती है। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने तथा यात्रा पर जाने का मन बनेगा। आय बनी रहेगी।
मकर - यात्रा लंबी तथा मनोरंजक रह सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट-रोग व चोरी-विवाद से बचें।
कुंभ - जल्दबाजी से चोट लग सकती है। कुसंगति से बचें। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। असमंजस की स्थिति बनेगी। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है।
मीन - बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।
Published on:
03 Feb 2019 11:13 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
