आखिरी विदाई की दी जिम्मेदारी
यहां 40 बुजुर्ग दंपतियों ने अपने अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी मुक्तिधाम सेवा समिति को दे दी है। सभी ने १२-१२ हजार रुपए जमा कर नरसिंह लोक कल्याण एवं मुक्तिधाम समिति में रजिस्ट्रेशन कराया है। समिति के पास जिन्होंने अपने रजिस्ट्रेशन कराए हैं, उनमें से 20 दंपति ऐसे हैं, जिनके बच्चे या तो विदेश में हैं या फिर दूसरे प्रांतों में रह रहे हैं। मुक्तिधाम सेवा समिति के पास जो राशि दंपतियों ने जमा कराई है,उसकी समिति ने एफडीआर करा दी है, जिसके ब्याज से मुक्तिधाम का विकास कार्य कराया जा रहा है।