31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर में मंत्री ने कराया ऐसा कार्यक्रम कि एक मंच पर आ गए सेना, न्यायपालिका, नेता और शासन प्रशासन

Air India Express : एयर इंडिया एक्सप्रेस जबलपुर से नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू कर सकता है। दिल्ली से आए अधिकारियों ने बुधवार को इसकी संभावनाएं बताईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 10 Apr 2025, 3:13 PM IST

Air India Express

Air India Express

Air India Express : एयर इंडिया एक्सप्रेस जबलपुर से नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू कर सकता है। दिल्ली से आए अधिकारियों ने बुधवार को इसकी संभावनाएं बताईं। भरोसा दिलाया कि जबलपुर उनकी प्राथमिकता में रहेगा। जबलपुर में नई उड़ानों की आवश्यकता और संभावनाओं विषय पर आयोजित परिचर्चा में शामिल होने आए एयर इंडिया एक्सप्रेस के चीफ कमर्शियल ऑफिसर अंकुर गर्ग ने बताया कि डेढ़ साल पहले 24 शहरों से उड़ानें थीं तो अब बढकऱ 38 हो गई हैं। इसे और विस्तार देते हुए जबलपुर को जोड़ा जाएगा।

ट्रैफिक नियम तोड़ा तो मिलेगी चौराहे पर ड्यूटी करने की सजा, जबलपुर पुलिस की पहल


जबलपुर में मंत्री ने कराया ऐसा कार्यक्रम कि एक मंच पर आ गए सेना, न्यायपालिका, नेता और शासन प्रशासन


Air India Express : देखने मिला संस्कारधानी का अलग ही रंग

इस दौरान कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट नेटवर्क प्लानिंग शशिकुमार चेटिया भी मौजूद रहे। परिचर्चा का आयोजन लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के संयोजन में किया गया था। इसमें शहर के सभी क्षेत्रों के गणमान्य और विशिष्ट लोग शामिल हुए। इस दौरान संस्कारधानी का अलग ही रंग देखने को मिला जब हायर जूडिसियरी से लेकर सेना के अधिकारियों, उद्यमियों, व्यापार जगत से जुड़ी हस्तियों ने एक स्वर में हवाई सेवा के विस्तार की बात रखी। परिचर्चा में बोलते हुए मंत्री सिंह ने कहा कि जबलपुर पूर्वी मध्यप्रदेश का गेटवे है। यहां से नई उड़ान प्रारंभ होने से न केवल मप्र के 22 जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा बल्कि एयर लाइंस को भी फायदा होगा।

Air India Express : समझाई संस्कारधानी की ताकत

परिचर्चा में विचारक और आईटी एक्सपर्ट प्रशांत पोल ने पॉवर प्वॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जबलपुर और आसपास के क्षेत्र के पर्यटन, उद्योग, व्यापार, शिक्षा आदि क्षेत्र की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह जबलपुर भर का मसला नहीं है, बल्कि पूर्वी मध्यप्रदेश के 22 जिलों की कनेक्टिविटी का सवाल है। जिसमें दो करोड़ से अधिक लोग निवास करते हैं। चार नेशनल पार्क से लेकर आध्यात्मिक सर्किट और सीमेंट व खनिज के हब शामिल है।

Air India Express : इन्होंने रखी बात

इस दौरान लेटिनेंट जनरल संजय सेठी ,एडवोकेट जनरल प्रशांत सिंह, डॉ राजेश धीरावानी, अमित जसूजा, दीपक अरोरा, अखिल मिश्रा, आशीष कोठारी, सौरभ बड़ेरिया, रोहित खटवानी, तारु खत्री, आशीष कोठारी, विश्व मोहन, वरुण बिल्ला, संदीप विजन, नितिन शर्मा, संजय मल्होत्रा ने बात रखी।

Air India Express : ये हुए शामिल

कार्यक्रम में रिटायर्ड चीफ जस्टिस (हरियाणा, पंजाब) आरएस झा, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस डीएम धर्माधिकारी, रिटायर्ड जस्जिस एचपी सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मिकी, विधायक अशोक रोहाणी, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े,सहित अन्य शामिल हुए।