5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ने साथ चलने से मना किया तो नाराज हो गया पति, फिर किया कुछ ऐसा कि परिजन भी सन्न रह गए

विजय नगर में फंदे में झूला करकबेल निवासी युवक

2 min read
Google source verification
Angry with Wife Husband attempt suicide,crime,Crime in Jabalpur,Sucide news,sucide,young man sucide in moradabad,sucide makes burden on family,sucide news in hindi,police sucide,sucide for job,love sucide,worker sucide,sucide story,wife sucide,farmer sucide,student sucide,attemped sucide,man attempted sucide,sucide note of businessman,sucide in love,girls sucide,controversial statements on crime in jabalpur,that sucide,man commited sucide,attempt of sucide,

Angry with Wife Husband attempt suicide

जबलपुर। एक युवक की पत्नी कुछ दिन पहले नरसिंहपुर जिले से जबलपुर घूमने के लिए आयीं। वो यहां अपने एक रिश्तेदार के यहां ठहरी। उसे जबलपुर इतना पसंद आया कि उसका वापिस अपने घर जाने का मन ही नहीं हो रहा था। शनिवार को उसका पति करकबेल निवासी अरविंद बैरागी अपनी पत्नी के विजय नगर स्थित रिश्तेदार के घर पहुंचा। उसने बताया कि वह उसे लेने के लिए आया है। लेकिन रिश्तेदार के यहां रह रही पत्नी ने साथ जाने से इनकार कर दिया। इससे पति नाराज हो गया। दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि रिश्तेदारों के हस्तक्षेप पर भी दोनों शांत नहीं हुए।
कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया
पुलिस के अनुसार नरसिंहपुर करकबेल निवासी अरविंद बैरागी की पत्नी मंजू कुछ दिन पहले विजय नगर निवासी रिश्तेदार नरोत्तमदास बैरागी के यहां आई थी। शनिवार को अरविंद पत्नी को लेने पहुंचा, तो उसने साथ जाने से इनकार कर दिया। इससे नाराज नरोत्तम एक कमरे में गया और अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया।
धीमी चल रही थी सांस
कमरे में बंद नरोत्तम की कुछ देर बाद आवाज आना बंद हो गई। इस पर पत्नी ने कमरे में झांका तो वह फंदे पर झूल रहा था। पत्नी ने तत्काल अपने रिश्ेतदार को सूचित किया। उन्होंने दौड़कर युवक को फंदे से उतारा। जिस वक्त युवक को फंदे से उतारा गया उसकी सांस चल रही थी। उसे तत्काल मेडिकल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। विजय नगर पुलिस ने शव का पीएम करवाते हुए जांच शुरू कर दी है।
उधर, ये भी फंदे पर झूला
बरगी के हरई गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने रविवार को फंदे पर लटककर जान दे दी। बरगी पुलिस के अनुसार मृतक का नाम नेतराम पटेल है। प्राथमिक जांच में पता चला कि वह पेटदर्द से परेशान था।
युवक ने दी जान
घमापुर के कछियाना मोहल्ला इलाके में रहने वाले एक युवक शनिवार तड़के फंदे से लटक गया। घमापुर पुलिस के अनुसार मृतक का नाम अंकित प्रजापति है। उसने यह कदम क्यों उठाया, जांच की जा रही है।