31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरगी डैम के 15 गेट खुले, तो रौद्र रूप में नजर आईं नर्मदा- देखें लाइव वीडियो

गेट खुलते ही नर्मदा का रौद्र रूप नजर आया। विहंगम दृश्य देखने बड़ी संख्या में लोग बरगी डैम पहुंचे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 9 Aug 2019, 4:54 PM IST

Water and rain-नर्मदा तटों में जल स्तर हुआ सामान्य

bargi dam

जबलपुर। लगातार हो रही बारिश से देश की अधिकतर नदियों पर बने डैम फुल हो गए हैं। लगातार बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए उनके गेट खोले जा रहे हैं। सरदार सरोबर डैम से लेकर प्रदेश के अन्य डैम भी आज खोले गए। इसी कड़ी में बरगी डैम के 15 गेट भी खोले गए। गेट खुलते ही नर्मदा का रौद्र रूप नजर आया। विहंगम दृश्य देखने बड़ी संख्या में लोग बरगी डैम पहुंचे।

बरगी डैम के 15 गेट खोले गए
3469 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है, पांच गेट 2 metre, चार गेट डेढ़ मीटर, 6 गेट 1 मीटर तक खोले गए हैं. नर्मदा तट ग्वारीघाट तिलवारा घाट लम्हेटा घाट व भेड़ाघाट मैं 4 से 5 घंटे में बढ़ेगा जलस्तर कई साल के बाद ऐसी स्थिति बनी है जब एक साथ 15 गेट खोले गए हैं. बरगी डैम कंट्रोल रूम के सूत्रों ने बताया कि मंडला डिंडोरी और सिवनी में लगातार बारिश होने के कारण डैम में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है जिसके मद्देनजर इतनी बड़ी संख्या में गेट खोलने का निर्णय लिया गया इससे पहले सुबह एक बार फिर डैम कंट्रोल रूम के इंजीनियरों की रिव्यू मीटिंग हुई जिसमें गेट खोलने का निर्णय लिया गया

ग्वारीघाट में बढ़ा जलस्तर
बरगी डैम खोले जाने के बाद सबसे पहले ग्वारीघाट के सभी घाट डूब गए। जलस्तर बढऩे के बाद दुकानें खाली होने लगीं। लोग अपने सामान को सुरक्षित बाहर करने में जुटे नजर आए। जल स्तर बढऩे के पहले से ही नर्मदा तटों पर रहने वाले सभी लोगों को चेतावनी जारी की दी गई थी।