3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब किन्नरों ने बांटे पैसे… मालामाल हुए लोग, देखें लाइव वीडियो

खूबसूरत दिल वाले किन्नरों ने बांटे पैसे

3 min read
Google source verification
beautiful hearted kinnar share lot of money

खूबसूरत दिल वाले किन्नरों ने बांटे पैसे

जबलपुर। किन्नरों के हाथ से मिले पैसों को काफी माना जाता है। ज्योतिषविद मानते हैं कि यदि किन्नर किसी को विशेष मुहूर्त में सिक्का या रुपए दे दें तो उस व्यक्ति की किस्मत खुल सकती है। इसी धारणा को लेकर रविवार को हरे कृष्ण आश्रम भेड़ाघाट में श्रद्धालुओं ने अवसर का खूब लाभ लिया। दरअसल यहां पूजन के बाद किन्नरों ने पूजित सिक्कों का वितरण किया। इन सिक्कों को पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सिक्कों के वितरण का क्रम काफी देर तक चलता रहा।

पहले चला पूजन का दौर
बताया गया है कि हरे कृष्ण आश्रम भेड़ाघाट में रविवार सुबह सुहागन पूजन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजन अर्चन किया आश्रम में आयोजित मार्ग कल्पवास के दौरान सुहागन पूजन का कार्यक्रम रखा गया। मंगला मुखी किन्नरों ने महिलाओं को दुआएं दीं। नर्मदा पंचकोसी परिक्रमा समिति के संरक्षक डॉ सुधीर अग्रवाल अध्यक्ष डॉ शिव शंकर पटेल मनमोहन दुबे मनोज गुलाबवानी मौजूद थे। किन्नर हीराबाई, कैट शर्मा की टोली ने महिलाओं के बीच सिक्के और चावल बांटने शुरू की तो सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हाथ आगे बढ़ा दिया। कई को शगुन के सिक्के प्राप्त हुए। करीब एक घंटे तक गोद भराई की रस्म हुई इस मौके पर नर्मदा महाआरती एवं भजन कीर्तन हुआ।


शुभ होता है किन्नर का पैसा
ज्योतिषाचार्य पं. अखिलेश त्रिपाठी के अनुसार किन्नर का पैसा बहुत शुभ होता है। यदि आपकी जेब हमेशा खाली रहती है, इससे अगर मुक्ति पाना चाहते हंै तो किन्नर को एक रूपये वापस मांगे और उसे हरे कपड़े में बांधकर अपने पर्स या तिजोरी में रख दे। इससे आपको कभी भी पैंसो की कमी या किल्लत नही उठानी पडग़ी। खासकर ये उपाय अगर आप रात को करेंगे तो इसका असर और तेजी से होगा। आप चाहे तो इसे अपने पूजा वाले स्थान पर भी रख सकते हैं। इसे पूजा वाले स्थान पर रखने और पूजा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही परिवार के सदस्यों का आपस में प्यार बना रहता है। कई बार ऐसा होता है कि कड़ी मेहनत के बाद भी आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिलता है। ऐसे में आपको किन्नर से मिले हुए पैसै काम आ सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम भी होने लगते हैं।

लोग ये भी करते हैं उपाय
- पैसा नहीं रूक पा रहा है तो किन्न को पूजा की सुपारी को सिक्के के उपर रखकर दान करें ऐसा करने से शुभ माना जाता है।
- किसी व्यक्ति चाहे वे लडक़ा हो या लडक़ी उसके वैवाहिक जीवन में परेशानी आ रही है, तो किन्नरों को सुहाग की चीजे दान करें इससे वैवाहिक जीवन में हो रहे कष्टों को निवारण जल्द ही निकलेगा।
- धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहतें हैं तो आप किन्नर को चावल दान करें। शास्त्रों के अनुसार किन्नर को चावल दान करना शुभ माना जाता है।
- व्यापार में कई बाधा आ रही है तो आप किन्नर को ढोलक दान करें। ऐसा करने से आपके हर काम होने लगेंगे।
- जिसकी जेव हमेशा खाली रहती है उसे किन्नर से एक रूपए वापस लेकर हरे कपड़े में बांधकर अपने पास रखना चाहिए। इससे लक्ष्मी की बरक्कत होती है। और लक्ष्मी हमेशा बनी रहती है।

ये भी करें उपाय
पीपल के पत्ते में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। आप पीपल के पत्ते को गंगा जल से धोकर उसके केसर से श्री लिखें और अपने पर्स में रखे ऐसा करने से भी धन सम्बन्धी समस्या दूर होती है। नियमित अंतराल में यह पत्ता बदलते रहें। चावल को ज्योतिषशास्त्र विकास तिवारी के अनुसार लक्ष्मी जी की पूजा के लिए विशेष रूप से चावल उपयोग किए जाते हैं। पूजा में उपयोग किए चावल के 21 दाने बांधकर अपने जेब या पर्स में रखे। चाबी और पर्स को टेबल में नहीं रखना चहिए ऐसा करने से धन सम्बन्धी समस्या होती है।

Story Loader