22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#MeToo : सेल्स गर्ल से कपड़ा व्यापारी ने किया दुराचार, दोस्त से भी करवाया रेप

सेल्स गर्ल से कपड़ा व्यापारी ने किया दुराचार, दोस्त से भी करवाया रेप  

2 min read
Google source verification
girls niude photos viral on social networking by fiance

girls niude photos viral on social networking by fiance

जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र स्थित कपड़ा दुकान में काम करने वाली सेल्स गर्ल ने गुरुवार को पुलिस को दी शिकायत में कपड़ा व्यवसायी पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय पीडि़ता ने शिकायत में कहा, वह महाराजपुर में कपड़ा कारोबारी विशाल ननकानी की दुकान पर काम करती है।

news facts-

पुलिस को दी शिकायत में सेल्सगर्ल का आरोप
कपड़ा कारोबारी ने किया बलात्कार

11 मार्च, 2018 को वह और दुकान में काम करने वाली एक अन्य महिला कर्मी गोदाम में थी। वहां पर विशाल भी था। दोनों कर्मी घर जाने लगीं तो आरोपित ने उसे रोक लिया। महिला कर्मी के जाते ही उसके साथ बलात्कार किया। कुछ दिन बाद आरोपित ने युवती को गोदाम में बुलाया। यहां पहले आरोपित और फिर उसके दोस्त ने पीडि़ता से बलात्कार किया। आरोपित के जान से मारने की धमकी के कारण युवती प्रताडऩा झेलती रही। इसके बाद आरोपित उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने गुरुवार को थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यहां युवती की अश्लील फोटो पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
एक अन्य मामले में बड़ी बहन की फटकार के बाद छोटी बहन ने अपने प्रेमी से बातचीत बंद कर दी, तो कथित प्रेमी उसका दुश्मन बन गया। गर्लफ्रेंड की बड़ी बहन से बदला लेने के लिए उसने फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट कर दी। इससे परेशान युवती ने पुलिस के साइबर सेल में शिकायत की।

साइबर सेल की जांच में पता चला, कटनी जिले के छोटी खिरहनी निवासी दीपक विश्वकर्मा (27) फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर आवेदिका को अश्लील पोस्ट भेज रहा है। टीम ने आरोपित की लोकेशन ट्रेस कर गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आवेदिका की छोटी बहन आरोपित की गर्लफेंड है। साइबर सेल ने आरोपित विरुद्ध धारा 67, 67 ए आइटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।