जबलपुर। शारदीय नवरात्र का आरम्भ आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 1 अक्टूबर 2016 दिन शनिवार से शुरू हो रहे हैं। इस बार नवरात्रि के 10 दिनों का विशेष संयोग हर राशि वालों को लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। ज्योतिषाचार्य सचिनदेव महाराज के अनुसार राहु का सिंह राशि में संचरण थोड़ा नकारात्मक प्रभाव डालने की कोशिश करेगा। राहु के कारण समाज में वाद विवाद एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः नवरात्र कुछ लोगों के लिए मिश्रित फल देने वाला है।
मेष: मेष राशि वालों के लिए अत्यन्त लाभकारी है। इस राशि के लोगों के लिए नए संबंधों का आगमन है और इऩके दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।