1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

graha dasha- शनि ग्रह की राशि में हो रहा है आज महापरिवर्तन, इन छह राशि के लोगों को है संभलकर रहने की जरुरत

26 अक्टूबर को शनि देव करेंगे धनु राशि में प्रवेश, लोगों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepankar Roy

•

Updated: 25 Oct 2017, 7:24 PM IST

jupiter in astrology, aaj ka rashifal in hindi

Big change happening in the amount of saturn planet this month

जबलपुर।शनि ग्रह ने इस वर्ष कई महापरिवर्तन किए है। लेकिन इस वर्ष का सबसे बड़ा परिवर्तन गुरुवार को होने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 26 अक्टूबर 2017 को शनि देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ये राशि परिवर्तन जहां कुछ राशि के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। वहीं, छह राशि वालों को शनि की बुरी दशा से जूझना पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्यों की चिंता इस बात को लेकर है कि शनि का धनु राशि में परिवर्तन का योग बेहद लंबा है। ये योग २४ जनवरी, 2020 तक बने रहेगा। इस बदलाव से 6 राशि वालों को विशेष तौर पर सतर्क रहने की आवश्यकता है। ज्योतिषाचार्य बता रहे है कि शनि की राशि में महापरिवर्तन का प्रभाव किस राशि के जातकों पर क्या प्रभाव होगा? शनि की कुदृष्टि से बचने के लिए क्या-क्या उपाए किए जा सकते है?
मेष राशि
इस महीने शनि के इस गोचर से मेष राशि वाले मालामाल हो सकतें हैं । इनके किस्मत खुल जाएंगी क्योंकि इस राशि से शनि का अढ़ैया समाप्त होने जा रहा है। अटके हुए काम में तेजी बनेगी। परेशानियां समाप्त होगी। जिन अविवाहितों को शादी में बाधा हो रही थी उन्हें योग्य जीवन साथी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार और कारोबार क्षेत्र में धनलाभ होंगे। रुका हुआ धन आएगा और नौकरी तलाश रहें जातको को नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार में आय की वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर क्षेत्र में सफलता मिलने लगेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को थोड़ा कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ये लोग सचेत रहें। 26 अक्टूबर से शनि का प्रभाव आपके लिए अच्छा नहीं है। कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार करने के बाद निर्णय कर लें। अनावश्यक कर्ज लेने से बचें। अगर लंबी दूरी की यात्रा पर जाने वाले हैं तो सावधान हो कर चलें। बातचीत में सावधानी बरतें, किसी से व्यर्थ विवाद न करें। परिवार जनों के साथ तालमेल बनाकर और साथ लेकर चलें तो कष्टों से बचे रहेंगे। शनि दोष से बचने के लिए शनिवार के दिन काला लोहा, काला तिल, काला कपड़ा दान करें एवं शनिदेव को अर्पित करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनिदेव का यह बदलाव लाभदायक होगा। ये अब तक जिन छोटी-छोटी परेशानी से जूझ रहें थें उनसे मुक्त होने वाले हैं। नौकरी तलाश रहे लोगों का इंतजार खत्म होगा। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापार में लाभ होंगे, निवेश किये हैं तो लाभ होने वाला है लेकिन यह धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ेगी। प्रेम संबंध अच्छे बनेंगे, दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। आर्थिक परेशानियां दूर होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। धनु राशि में शनि का प्रवेश से कर्क राशि वालों को कई सौगात मिलने वाले हैं। धन आय में कई मार्ग खुल सकते हैं। अविवाहितों को विवाह के लिए बात बनने वाली है। स्वयं का मकान, वाहन, भूमि खरीदने का अच्छे मौका आने वाला है हाथ से जाने न दें। मन मस्तिष्क में शांति महसूस होगी तनाव से छुटकारा मिलेगा। सेहत में सुधार होंगे, पुराने रिश्तों के सुधार होंगें।
सिंह राशि
शनि की दशा में बदलाव से सिंह राशि वालों को खुशियां मिलने वाली हैं। अभी तक आप पर शनि का दोष चल रहा था लेकिन 26 अक्टूबर से यह दोष समाप्त होकर जीवन मे खुशियां आने के कई अवसर हैं। तनाव कम होंगे। परिवारिक एवं समाज में पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। वेतन में भी वृद्धि होंगे। व्यापार में विस्तार होगा। धन लाभ का ज्यादा योग बनेगें। संतान पक्ष से कोई परेशानी है तो वह भी दूर होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस बदलाव से सतर्क रहना पड़ सकता है क्योंकि इस राशि पर 26 अक्टूबर से शनि का दोष हावी होने वाला है। सफलता पाने के लिए मेहनत अधिक करना होगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। शनिदोष को कम करने के लिए हर शनिवार को गरीबों को वस्त्र या अन्न दान करें, काले शिवलिंग पर दूध और गंगाजल अर्पित करें। किसी दिव्यांग व्यक्ति को भोजन करवाएं।
तुला राशि
तुला राशि वालों की 26 अक्टूबर से अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। पैसों की बचत होगी, धन आगमन के कई रास्ते खुलेंगे। नौकरी मिलेगा, वाहन सुख मिलेगा, व्यपार अच्छे होंगे, जमीन मकान खरीदने का अच्छे अवसर मिलेंगे। सुख समृद्धि में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
शनि के महापरिवर्तन से वृश्चिक राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। इन पर शनि के दोष अभी भी चल रहे हैं। हालांकि, अब उतना परेशानी नही होगी क्योंकि इस राशि पर शनि के उतरती साढ़े साती है। यात्राओं में विशेष ध्यान रखें। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। निवेश करने से पहले उसके अच्छे बुरे परिणामों पर विचार कर लें। सेहत पर ध्यान रखें बाहर के खान-पान से परहेज रखें तो अच्छा रहेगा।
धनु राशि
शनि धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं इसलिए इस राशि वालो को खास ध्यान रखना होगा शनि का दोष बनने वाला है। खासकर कट्टू वाणी और क्रोध पर संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहें नियंत्रित गति में ही चलाएं। शनि दोष को कम करने के लिए हनुमान जी की पूजा अर्चना करते रहें। शनिवार को हनुमानजी को चमेली के तेल में चोला चढ़ाएं। प्रत्येक मंगलवार को हनुमानजी को मीठा पान अर्पित करें।
मकर राशि
शनि दोष के इस महापरिवर्तन से मकर राशि वालों के 26 अक्टूबर से दिन अच्छे और बुरे दोनों होने वाले हैं। मकर राशि के स्वामी शनि देव होने के कारण मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। परोपकार काम करें तो शनि देव खुश रहंगे, गलत करने पर शनिदेव से दंड के भागी बन सकते हैं। किसी का बुरा न करें, सब के साथ अच्छा व्यवहार रखें और वाणी पर संयम रखें।
कुम्भ राशि
शनि देव के बदलाव से 26 अक्टूबर से कुंभ राशि वालों को खुलेंगे भाग्य। कुम्भ राशि के स्वामी शनिदेव हैं इसलिए शनि की विशेष कृपा होने वाली है। व्यापार, कारोबार, नौकरी पेशा में धन की वर्षा होने वाली है। रुका हुआ धन वापस आएंगे। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। नया मकान, नया वाहन, विवाह का योग बनेगा दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी और सुख समृद्धि में वृद्धि होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों को प्रसन्नता और खुशियां मिलेगी। 26 अक्टूबर से राशि परिवर्तन के कारण सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। तनाव मुक्त होकर रहेंगे मानसिक परेशानियां खत्म होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। परिजनों और जीवन साथी के संबंध में सुधार आएगा और मधुरता बनेगी। आर्थिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा।