7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा कर रही धन के बल पर सत्ता का दुरुपयोग, कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप- देखें वीडियो

भाजपा कर धन के बल पर सत्ता का दुरुपयोग, कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप- देखें वीडियो

less than 1 minute read
Google source verification
congress.jpg

Congress accuses BJP

जबलपुर। नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर जबलपुर में प्रमुख पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने बैठकों के साथ साथ दौरे भी शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस अपने खोए हुए वजूद को फिर से वापस पाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मुकुल वासनिक सर्किट हाउस नंबर 1 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले और उनसे आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की। वरिष्ठ नेताओं समेत वे विधायकों से भी मिले। प्रेस वार्ता में मुकुल वासनिक ने कहा कि देश की राजनीति अलग दौर से गुजर रही है भारतीय जनता पार्टी इसका ध्रुवीकरण कर रही है। हम अपने संगठन को मजबूत कर रहे हैं क्योंकि लोकतंत्र के लिए जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सामाजिक ध्रुवीकरण कर रही है, वह सत्ता और धन का पूरी तरह दुरुपयोग कर रही है। प्रदेश सरकार की नीतियों समेत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर भी वासनिक ने निशाना साधा। नगर निगम चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती पर उन्होंने जोर दिया है।