11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस सांसद ने रक्षा मंत्री के सामने रखी ऐसी मांग कि राजनीति में आया उबाल

भाजपा सांसद का दावा, उनके प्रयास से दिल्ली में हुई बैठक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepankar Roy

•

Updated: 5 May 2018, 2:01 PM IST

जबलपुर। राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस नेता विवेक तन्खा की नई दिल्ली में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। केंट क्षेत्र में समस्याओं एवं सुविधाओं में विस्तार के संबंध में सांसद तन्खा और केंट बोर्ड उपाध्यक्ष चिंटू चौकसे की शुक्रवार की रक्षामंत्री से चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंट क्षेत्र में सिविल एरिया के विस्तार का मामला जोर-शोर उठाने का दावा किया है। वहीं, इस बैठक को लेकर भाजपा सांसद और प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने केंट के मुद्दों को लेकर रक्षा मंत्री से चर्चा की थी। उसी के मद्देनजर दिल्ली में बैठक आयोजित की गई। लेकिन भोपाल में अन्य कार्यक्रमों के चलते वे बैठक में शामिल नहीं हो पाए।

दिल्ली में हुई ये बात
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के साथ दिल्ली में हुई बैठक में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा व कें ट बोर्ड उपाध्यक्ष चिंटू चौकसे ने चर्चा की। इसमें छावनी परिषदों की मतदाता सूची से अतिक्रमणकारी कहकर निवासियों के नाम काटने, सिविल क्षेत्र का विस्तार करने समेत केंट क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर रक्षामंत्री से बातचीत हुई। उन्होंने रक्षा मंत्री को बताया, वर्ष 1958 में केंट क्षेत्र का विस्तारीकरण हुआ था। इसके बाद से क्षेत्र के विस्तार का प्रस्ताव लंबित है।

सेना की 153 एकड़ जमीन मांगी
वर्ष 1958 में केंट क्षेत्र का विस्तारीकरण हुआ था। उस समय जबलपुर केंट की आबादी 18 हजार थी। उस दौरान 27 एकड़ का विस्तारीकरण कर सिविल एरिया में शामिल किया गया था। वर्तमान में केंट क्षेत्र की आबादी ६५ हजार से अधिक है, लेकिन सिविल एरिया का विस्तार नहीं किया गया। जबकि राज्य शासन ने सैन्य प्रशासन को 323 एकड़ जमीन दी है। इसके बदले सेना की 153 एकड़ भूमि सिविल एरिया के लिए देने की मांग पार्षद कर रहे हैं।

इन मांगों पर भी चर्चा
कांग्रेस नेताओं ने केंट में नवनिर्माण के नक्शे की स्वीकृति के लिए जनरल लैंड रजिस्टर (जीएलआर) में आवेदकों के नाम चढ़े होने की बाध्यता समाप्त करने, छावनी परिषद की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्यों में भूमि के वर्गीकरण की बाध्यता समाप्त करने, सेना प्रशासन द्वारा सार्वजनिक सड़कों को बंद करने, फ्री होल्ड पॉलिसी का सरलीकरण करने समेत छावनी परिषद के अधीन काम कर रहे कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान वेतन-भत्ते और अन्य सुविधाएं देने के सम्बंध में सुझाव दिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जिले में भूमि के नामांतरण की प्रक्रिया कठिन है, इसमें सुधार होना चाहिए।

सांसद सिंह ने भी भेजे सुझाव
केंटोनमेंट क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने भी बैठक में पत्र के माध्यम से सुझाव भेजे हैं। सिंह ने बताया कि उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए रक्षा मंत्री से चर्चा की थी। उसके बाद यह बैठक हुई। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भोपाल आगमन पर आयोजित विस्तारित बैठक में शामिल होने के कारण वे दिल्ली की बैठक में शामिल नहीं हो सके।