सूचना के बाद परिवार के लोग भी घटना स्थल वाले घर पहुंच गए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के लिए ये जांच का विषय बना हुआ है कि, 42 वर्षीय तृप्ति पटले ने आखिर आत्महत्या क्यों की है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री की बेटी तृप्ति पटले शाहपुरा में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ थी। पुलिस ने उनके घर वालों से भी इस संबंध में पूछताछ की है कि, आखिरकार ऐसी क्या वजह रही कि, अचानक से उन्होंने आत्महत्या करने का कदम उठा लिया।