30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी के इस विधायक ने नगर निगम से मांगा बैंड-बाजा, ये है माजरा

अधिकारियों के मना करने पर तीखी नोकझोंक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepankar Roy

•

Updated: 5 Jan 2018, 8:26 PM IST

BJP MLA has demanded band-Baja from the municipal corporation of MP,BJP legislator Anchaal Sonkar,BJP MLA issued seized material from the municipal corporation,MLA demanded from the municipal corporation Jabalpur,Jabalpur municipal corporation,Jabalpur municipal corporation ,BJP ,BJP leader,latest news in Hindi ,clean survey 2018 ,BJP News in Hindi,swachh survekshan 2018,sikar swachh survekshan 2018 news,Swachh Survekshan 2018,

BJP MLA has demanded band-Baja from the municipal corporation of MP

जबलपुर। शहर के एक दबंग विधायक ने बैंड-बाजा न मिलने पर अपनी ही पार्टी की नगर सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। पहले तो विधायक ने अपने कुछ खास लोगों को नगर निगम के अधिकारियों के पास भेजा। लेकिन जब अधिकारियों ने उन्हें बैरंग लौटाया तो विधायक का पारा चढ़ गया। नाराज विधायक अपने कुछ समर्थकों के साथ नगर निगम कार्यालय में पहुंच गए। बैंड बाजा तुरंत दिए जाने की जिद पकड़कर निगम कार्यालय में ही डट गए। विधायक की निगम कर्मियों के साथ नोकझोंक हुई। काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। अंतत: विधायक की जिद के आगे नगर निगम के अधिकारियों को हार पड़ी। निगम से बैंड-बाजा लेकर ही विधायक कार्यालय के बाहर आए।

सड़क किनारे थी अवैध दुकान
नगर निगम के अतिक्रमण अमले ने बुधवार को शीतलामाई क्षेत्र में कार्रवाई की। वहां, शारदा ब्रास बैंड नाम की एक दुकान को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया। निगम के मुताबिक बैंक संचालक ने अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा करके दुकान का निर्माण कराया था। पहले सड़क के किनारे एक अस्थाई टपरा रखा गया था। लेकिन धीरे-धीरे कब्जा करते हुए बैंड संचालक ने सड़क किनारे अतिक्रमण करके बिना अनुमति पक्की दुकान का निर्माण कर लिया था।

जब्त करके ले गए थे निगम
निगम के अतिक्रमण अमले ने बैंड की दुकान तोडऩे से पहले उसके संचालकों को अंदर रखा सामान हटाने के लिए कहा। लेकिन बैंड संचालक ने सामान हटाने से मना कर दिया। इसके बाद निगम के अमले ने दुकान में रखे बैंड, बाजा, एक दोपहिया वाहन सहित अन्य सामग्री को भी जब्त कर लिया था। साज और सामान उठाकर निगम कार्यालय ले आए थे।

अधिकारियों को वहीं बुलाया
निगम कर्मियों द्वारा जब्त करके लाए गए बैंड दुकान के सामान को लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्र के विधायक अंचल सोनकर पहुंचे। विधायक के साथ उनके समर्थक और बैंड पार्टी संचालक भी था। विधायक जहां खड़े थे वहीं पर निगम अधिकारियों को तलब किया। अपर आयुक्त गजेंद्र सिंह नागेश और अतिक्रमण प्रभारी कार्यापालनयंत्री राजवीर सिंह नयन दौड़े-दौड़े वहां तक पहुंचे। अधिकारियों को देखते ही विधायक अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर उन पर जमकर बरसे। इसके बाद जब्त सामान वापस कर दिया गया।

एक दिन पहले भी भाजपा ने किया था हंगामा
नगर निगम द्वारा शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान को लेकर पार्टी के अंदर से ही खिलाफत हो रही है। विधायक के विरोध से ठीक एक दिन पहले भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था। ये कार्यकर्ता निगम द्वारा पान दुकानों से गुटखा पाउच जब्त किए जाने का विरोध कर रहे है। निगम की शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने की लगातार चल रही कार्रवाई के दौरान यह दूसरा मौका है जब सत्तापक्ष के लोग ही विरोध में सामने आए हैं।