30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: भाजपा नेता के बॉडीगार्ड ने युवक पर तानी पिस्टल और फिर…

बड़ी खबर: भाजपा नेता के बॉडीगार्ड ने युवक पर तानी पिस्टल और फिर...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 4 Oct 2018, 11:17 AM IST

news

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, नौ बाइक बरामद

जबलपुर। इन दिनों राजनीति और उससे जुड़े छोटे बड़े नेताओं की नेतागिरी अपने चरम पर है। यही नहीं नेताओं से जुड़े उनके समर्थक भी दादागिरी दिखाने में पीछे नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार रात को सामने आया। जहां एक बड़े भाजपा नेता के कथित बॉडीगार्ड ने एक आम आदमी की कनपटी पर पिस्टल तान दी। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हंगामा मच गया। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। आसपास के दुकानदारों ने उक्त नेता व उसके बॉडीगार्ड के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाने का घेराव कर दिया। जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

news fact-

भाजपा नेता के बॉडीगार्ड ने युवक को धमकाया, मैकेनिकों ने घेरा थाना
मदन महल थाना क्षेत्र में पार्किंग को लेकर विवाद, आरोपित गिरफ्तार

यह है मामला-
मदन महल थाना क्षेत्र में सिंडीकेट टावर के सामने कार पार्किंग के विवाद पर भाजपा नेता के बॉडीगार्ड ने कथित तौर पर एक युवक की कनपटी पर पिस्टल तान दी। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इससे नाराज ऑटोमोबाइल कारोबारी और मैकेनिकों ने मदन महल थाने का घेराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित बॉडीगार्ड सुधांशु त्रिपाठी के विरुद्ध धारा 151 के तहत प्रकरण दर्ज किया। देर रात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। जांच में पिस्टल जैसा दिखने वाला हथियार लाइटर निकला।

पुलिस के अनुसार सिंडीकेट टावर में वर्कशॉप चलाने वाले इमरान खान का आरोप है, तीन पत्ती बस स्टैंड के पास भाजपा नेता रवि किरण साहू का होटल है। यहां ग्राहकों के वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से हर दिन विवाद की स्थिति बनती है। बुधवार को भाजपा नेता का कथित तौर पर बॉडीगार्ड बताने वाले एक युवक का पार्किंग को लेकर एक कार मालिक से विवाद हुआ। वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो बॉडीगार्ड ने अभद्रता कर दी। कुछ देर बाद वह लौटकर आया और उसकी कनपटी पर कथित पिस्टल रखकर जान से मारने की धमकी दी।