5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

durga puja procession- बॉडी बिल्डर ने माउजर से किए दनादन फायर, दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष ने तोड़ा दम, जानिए क्या है मामला

विर्सजन के लिए दुर्गा प्रतिमा ले जाने के दौरान कटंगा में घटना, वारदात के बाद चल समारोह में मच गई चीख-पुकार

2 min read
Google source verification
Bodybuilder fire in Durga puja procession one killed, murder,crime,Navratri,murder case,navratri news,worship in navratri,Durga Navratri,Crime in Jabalpur,jabalpur police,Bodybuilder,Jabalpur Police sp,jabalpur police website,Dashahra,Tajia and maa durga procession,controversial statements on crime in jabalpur,murder in jabalpur,girl murder in jabalpur,

Bodybuilder fire in Durga puja procession one killed

जबलपुर। नवरात्री के समापन पर दुर्गा विसर्जन प्रतिमाओं का क्रम चल रहा था। रविवार की शाम को बैंड-बाजे की धुन और माता के जयकारों के बीच चल समारोह में भक्त झूम रहे थे। इसी बीच कटंगा के पास अचानक गोली चलने लगी। एक बॉडी बिल्डर ने दनादन कई फायर हुए और भाग निकला। इस दौरान चल समारोह में शामिल एक व्यक्ति जमीन पर गिर पड़ा। जमीन पर गिरते ही खून फैल गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम में आसपास खड़े लोग दशहत में आ गए। कुछ देर के लिए चल समारोह में सन्नाटा मच गया और लोग सड़क खाली करके दोनों किनारे में जमा हो गए। चल समारोह में शामिल कुछ युवक गोली लगने से घायल युवक की ओर दौड़े और देखा तो वह दुर्गोत्सव समिति का अध्यक्ष था। इस पर घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
माउजर में फंसी गोली से घटना
गोरखपुर थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया कि रामनगर रामपुर निवासी शैलेन्द्र बर्मन (३४) गणेश दुर्गोत्सव समिति का अध्यक्ष है। समिति के पदाधिकारी रविवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। इस बीच समिति के एक अन्य अध्यक्ष नीलेश केवट के घर के बाहर प्रतिमा पहुंची। नीलेश ने पूजन के दौरान माउजर से दो हवाई फायर किए। इस बीच माउजर में गोली फंस गई, जिसे नीलेश निकल रहा था। इस बीच गोली चल गई, जो शैलेन्द्र को लग गई। खून से लथपथ शैलेन्द्र जमीन पर जा गिरा।
अवैध माउजर से चली गोली
चल समारोह में फायर करने वाला नीलेश केवट बॉडी बिल्डर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नीलेश ने जिस माउजर से गोली चलाई वह अवैध है। वह क्षेत्र में अपनी ताकत बताने के लिए माउजर रखता था। शक्तिप्रदर्शन के लिहाज से ही उसने जब चल समारोह उसके घर के सामने पहुंचा माउजर निकालकर हवा में लहराई और फायर करने लगा। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद चल समारोह में सन्नाटा पसर गया। इसके बाद काफी विलंब और पूर्णत: सादगी के साथ दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन हुआ।
कमर को चीरती हुई किडनी में फंस गई गोली
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई फायर के बाद एक गोली माउजर में फंस गई। नीलेश जब इसे निकाल रहा था तो गोली उसके पास में खड़े शैलेंद्र को जाकर लग गई। ये गोली शैलेंद्र के कमर के ऊपरी भाग को चीरते हुए उसकी किडनी में जाकर धंस गई। इससे तेजी से खून निकलना लगा। समिति के सदस्य आनन-फानन में शैलेंद्र को नेपियर टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। खून की कई बोतलें लगाई गई। लेकिन रविवार की रात को उसकी मौत हो गई।
मृतक स्वयं बनाता था माता का भंडारा
समिति के पदाधिकारियों के अनुसार मृतक शैलेंद्र पेशे से हलवाई था। वह पहले कटंगा में ही रहता था। लेकिन कुछ दिन पहले बस्तियों को रामपुर में शिफ्त किया गया था। उसके बाद शैलेंद्र वहीं रहता था। वह समिति का सक्रिय सदस्य था। नवरात्र में समिति के होने वाले भंडारे का भोजन वह स्वयं ही बनाता था। पुलिस ने माउजर के फायर में शैलेंद्र की मौत के मामले में नीलेश के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।