दोपहर के वक्त वारदात
पुलिस ने बताया कि अमरदीप सिंह दुग्गल रिटायर्ड इंजीनियर हैं। वे एक एनजीओ भी चलाते हैं। दोपहर लगभग ढ़ाई बजे उदय अहिरवार अपनी गर्ल फैन्ड व छोटे भाई रोहित के यहां पहुंचा। आरोपितों ने डोर बेल बजाई। अमरदीप सिंह बाहर निकले। आरोपितों ने कहा कि वे पढ़ाई के संबंध में उनके एनजीओ से मदद चाहते हैं। चूंकि युवती साथ थी, इसलिए बिना संदेह के अमरदीप ने उन्हें घर में बुला लिया।