दोस्त की पत्नी ने बताया सौदा हुआ
पुलिस के अनुसार अपने दोस्त के घर पर रंजीत पत्नी के साथ एक कमरे में गया, जहां महिला को नींद आ गई। इसके बाद रंजीत भी बाहर चला गया। रंजीत के बाहर जाने पर उसकी पत्नी को अकेला पाकर अरुण कमरे में आ गया। उसने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। अरुण की गलत इरादे को भांपकर महिला ने आवाज लगाई, तो संगीता वहां पहुंची। उसने महिला का मुंह दबाते हुए कहा, उसने उसे चार लाख रुपए में खरीदा है। इस दौरान रंजीत भी वहां पहुंच गया।