जबलपुर. चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना कॉमर्स करने वाले ज्यादातर विद्यार्थी देखते हैं, लेकिन यह सपना कुछ मुट्ठीभर लोगों का ही पूरा हो पाता है। कारण यह है कि सीए बनने की डगर बहुत मुश्किल है। कठिन परीक्षाओं से गुजरना होता है। बावजूद इसके, शहर में कई स्टूडेंट्स हर साल सीए परीक्षा का हिस्सा बनते हैं और इस कठिन परीक्षा को पार करने में सफल होते हैं। युवाओं से पूछा गया कि वे इस फील्ड की ओर क्यो आकर्षित हो रहे हैं तो युवाओं का मानना है कि आने वाले समय में चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिमांड इंटरनेशनल मार्केट में तेजी से बढऩे वाली है और इसका असर जीएसटी लागू होने के बाद से ही दिखने लगा है।