31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Car Sports :जबलपुर में एक्स्ट्रिम एडवेंचर मोटर स्पोर्ट्स, कारों की दीवानगी देखने लगी भीड़

Car Sports :जबलपुर में एक्स्ट्रिम एडवेंचर मोटर स्पोर्ट्स, कारों की दीवानगी देखने लगी भीड़ - देखें वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 29 Oct 2024, 4:04 PM IST

Motor Sports

Motor Sports

जबलपुर. वीकल फैक्ट्री एस्टेट में दो एकड़ में एक्स्ट्रिम ऑफ रोड ट्रैक बनकर तैयार हो गया है। इस ट्रैक पर पांच मई को ऑफ रोड एक्स्ट्रिम एडवेंचर मोटर स्पोर्ट्स होगा। भविष्य में इसका उपयोग मिलिट्री ग्रेड वीकल की टेस्टिंग में होगा। इस प्रकार के उत्पादों में जोंगा, लाइट बुलेटप्रूफ वीकल और क्यूआरटी वीकल शामिल है।

वीकल फैक्ट्री जबलपुर ने पहले एवीएनएल चेयरमैन कप के अंतर्गत ऑटो क्रॉस मोटर रैली का आयोजन किया था। अब ऑफ रोड एक्सट्रीम एडवेंचर मोटर स्पोर्ट्स होगा। यह प्रतियोगिता रोमांच से भरपूर रहेगी। इसमें 4 बाइ 4 ऑफ रोड वीकल के साथ 20 से 25 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए 10 प्रकार के अवरोधक बनाए गए हैं। इन्हें सफलतापूर्वक पार करने वाले प्रतियोगी विजेता बनेंगे।

भविष्य को ध्यान में रखकर निर्माण : अभी वीएफजे के पास टेस्टिंग ट्रैक है। उसमें स्टालियन, एलपीटीए, वाटर वाउजर और माइन प्रोटेक्टिड वीकल की टेस्टिंग होती है। लेकिन फैक्ट्री ने भविष्य के उत्पादों के रूप में छोटे और ऑफ रोड वीकल के उत्पादन की योजना बनाई है। उसके लिए नए ट्रैक का इस्तेमाल किया जा सकेगा। परीक्षण के लिए जो अवरोधक बनाए गए हैं, उसमें गहरे गड्ढे, पथरीला रास्ता, ऊंचे टीले, कीचड़ से भरा रास्ता शामिल हैं। जो वाहन निर्माता कंपनियां ऑफ रोड वीकल बनाती हैं, उन्हें ऐसा ट्रैक बनाना पड़ता है।