इधर, अस्पताल कर्मी पर दर्ज हुआ मामला
'कहां जा रहे हो भैया? दूध लेने। कहां रहते हो? यहीं पीछे। मकान नम्बर बताओ? 57। कोरोना से आपकी कोई रिश्तेदारी है क्या? जो बिना मास्क लगाए छोटे-छोटे बच्चों को लेकर निकल दिए। क्या करते हो? अस्पताल कर्मी हूं। अरे बाप रे, यानी आप पढ़े लिखे गंवार हो। शर्म नहीं आती है। खुद का ख्याल नहीं तो कम से कम बच्चों का ध्यान रख लिया होता।Ó संजीवनी नगर थाने की महिला पुलिसकर्मी, टीआई और निजी अस्पताल के कर्मी प्रवीण धुरैया की यह बातचीत सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। सुबह प्रवीण धुरैया अपनी बहन और दो छोटे बच्चों के साथ बिना नम्बर की स्कूटी लेकर निकला था। पुलिस ने पूछा तो बताया कि दूध लेने निकला है। उसकी लापरवाही भरे जवाब पर टीआई ने धारा 188 भादंवि का प्रकरण दर्ज किया।